By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सचिव शैलेश बगौली ने ऊधम सिंह नगर में पेयजल योजनाओं का किया निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > सचिव शैलेश बगौली ने ऊधम सिंह नगर में पेयजल योजनाओं का किया निरीक्षण
उत्तराखंड

सचिव शैलेश बगौली ने ऊधम सिंह नगर में पेयजल योजनाओं का किया निरीक्षण

Aarti Verma
Last updated: 2025/07/20 at 11:53 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

सचिव शैलेश बगौली ने ऊधम सिंह नगर में पेयजल योजनाओं का किया निरीक्षण

AMRUT-I में समयबद्ध कार्ययोजना और जागरूकता बढ़ाने पर जोर

रुद्रपुर। 20 जुलाई 2025 

सचिव पेयजल, उत्तराखण्ड शासन, शैलेश बगौली ने ऊधम सिंह नगर जिले के भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड रुद्रपुर और गदरपुर की विभिन्न पेयजल योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं की गुणवत्ता, क्रियाशील नल कनेक्शनों (FHTC) की स्थिति और पेयजल आपूर्ति की प्रभावशीलता का गहन आकलन किया।

दानपुर एकल ग्राम पेयजल योजना

सचिव बगौली ने दानपुर एकल ग्राम पेयजल योजना में 300 एमएम व्यास, 210 मीटर गहराई, 500 एलपीएम क्षमता के नलकूप तथा 100 केएल, 17 मीटर स्टेजिंग वाले ऊर्ध्व जलाशय के कार्यों की गुणवत्ता परखी, जो उत्तम पाई गई। योजना के अंतर्गत 314 परिवारों को FHTC कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। मौके पर 5 घरों का चयन कर जल आपूर्ति समय, दबाव और पानी की गुणवत्ता की जानकारी ली गई, जो संतोषजनक रही।

रायपुर एकल ग्राम पेयजल योजना

रायपुर एकल ग्राम पेयजल योजना में 300 एमएम व्यास, 200 मीटर गहराई, 700 एलपीएम क्षमता के नलकूप और 150 केएल, 20 मीटर स्टेजिंग वाले ऊर्ध्व जलाशय की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। इस योजना के तहत 532 परिवारों को FHTC कनेक्शन दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान रायपुर गांव के कुछ ग्रामवासियों ने पाइपलाइन लीकेज की शिकायत की। इस पर अधिशासी अभियंता को तत्काल निरीक्षण कर लीकेज रोकने और एक सप्ताह में अनुपालन आख्या मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए।

सरोवरनगर बहुल ग्राम पेयजल योजना

सरोवरनगर बहुल ग्राम पेयजल योजना में 300 एमएम व्यास, 193 मीटर गहराई, 500 एलपीएम क्षमता के नलकूप और 100 केएल, 17 मीटर स्टेजिंग वाले ऊर्ध्व जलाशय की गुणवत्ता भी उच्च स्तर की पाई गई। योजना के तहत 521 परिवारों को FHTC कनेक्शन दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सरोवरनगर गांव के 25 परिवारों ने नल कनेक्शन लेने से इंकार कर दिया था। सचिव बगौली ने निर्देश दिया कि इन परिवारों को कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु विशेष प्रयास किए जाएं और एक माह के भीतर कार्य पूरा किया जाए ।

AMRUT-I योजना पर निर्देश

सचिव बगौली ने AMRUT-I योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि दो जोनों में अनेक उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक जल कनेक्शन नहीं लिए गए हैं। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि नगर आयुक्त के साथ समन्वय कर एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि लोग पाइप्ड वॉटर सप्लाई के लाभों के प्रति जागरूक होकर कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित हों।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण किया जाए और आम जनता को हैंडपंप के मुकाबले पाइप्ड वॉटर सप्लाई की स्वच्छता, निरंतरता और स्वास्थ्य संबंधी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जाए। AMRUT-I योजना के अंतर्गत कुछ कार्य अभी तक पूर्ण नहीं होने पर सचिव बगौली ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर एक सप्ताह के भीतर समयबद्ध कार्यक्रम मुख्यालय को भेजा जाए।

एफएसटीपी का निरीक्षण

सचिव बगौली ने रुद्रपुर शहर में निर्मित 25 केएलडी क्षमता वाले Faecal Sludge Treatment Plant (FSTP) का भी निरीक्षण किया। यहां प्रतिदिन 10–12 स्लज टैंकरों का प्रभावी उपचार किया जा रहा है, जिसकी गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। उन्होंने निर्देशित किया कि शहर की जनसंख्या और सेप्टिक टैंकों की औसत खाली करने की आवृत्ति के आधार पर प्रतिदिन अनुमानित फीकल स्लज की गणना की जाए और इसकी तुलना FSTP पर पहुंच रही वास्तविक मात्रा से की जाए। यदि दोनों में अंतर पाया जाए, तो उसे दूर करने के लिए व्यावहारिक कार्ययोजना बनाई जाए।

इस अवसर पर अभियंता बिशन कुमार, तरुण शर्मा, सुशील बिष्ट, ललित पांडे, चेतन चौहान, अजय श्रीवास्तव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी

एमडीडीए को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं टाउन प्लानर के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश…

उत्तराखंड में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी

सहस्त्रधारा रोड की स्वीट्स शॉप पर छापेमारी, मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि लिखना अनिवार्य

खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित

TAGGED: Uttrakhand news
Aarti Verma July 20, 2025 July 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article दून अस्पताल से लाइलाज रेफर हुए व्यथित राजू का, बर्न स्पेशलिस्ट हेल्पिंग हैंड्स यहां ऑपरेशन हुआ संपन्न
Next Article बिग न्यूज़ : देहरादून में कल अवकाश घोषित करने का आदेश जारी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी
उत्तराखंड October 28, 2026
एमडीडीए को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं टाउन प्लानर के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश…
उत्तराखंड October 28, 2026
उत्तराखंड में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी
उत्तराखंड October 28, 2026
सहस्त्रधारा रोड की स्वीट्स शॉप पर छापेमारी, मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि लिखना अनिवार्य
उत्तराखंड October 28, 2026
खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित
उत्तराखंड October 27, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?