By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री धामी को सिख समुदाय ने दी ‘शेर-ए-उत्तराखण्ड’ की उपाधि
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी को सिख समुदाय ने दी ‘शेर-ए-उत्तराखण्ड’ की उपाधि
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी को सिख समुदाय ने दी ‘शेर-ए-उत्तराखण्ड’ की उपाधि

Aarti Verma
Last updated: 2026/11/25 at 10:34 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री धामी को सिख समुदाय ने दी ‘शेर-ए-उत्तराखण्ड’ की उपाधि

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गोविंदनगर में गूंजा भाईचारे और मानवता का संदेश

देहरादून , गुरु नानक देव जी महाराज के प्रथम प्रकाश पर्व (गुरुपर्व) के उपलक्ष्य में 24 नवंबर को गुरुद्वारा गोविंदनगर, रेसकोर्स, देहरादून में उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बलजीत सोनी एवं सिख समुदाय के तत्वावधान में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर गुरु महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा उनके बताए प्रेम, सेवा, समानता और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका तथा गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी सद्भाव, एकता, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर सिख समुदाय के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा मुख्यमंत्री को ‘शेर-ए-उत्तराखण्ड’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से जन-जागरूकता की विशेष पहल भी की गई। विभागीय प्रतिनिधियों ने गुरुद्वारा परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही योजनाओं से संबंधित ब्रोशर एवं प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस पहल का उद्देश्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उस संकल्पना को साकार करना है, जिसके तहत समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से जनसामान्य तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का यह प्रयास शासन की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी महाराज के आदर्शों का स्मरण करते हुए कहा कि उनके जीवन दर्शन में मानवता की सेवा, समानता, प्रेम, सद्भाव और निःस्वार्थ सेवा का संदेश निहित है। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने तथा मानव कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती हैं।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के सचिव बरकत अली, संजय रावत, दीपा, शमा, प्रतीक, कमल सिंह एवं प्रमोद सहित विभागीय प्रतिनिधि, सिख समुदाय के गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मेधावी अल्पसंख्यक छात्राओं को 25 हजार तक की मदद, 416 आवेदनों के सत्यापन के लिए डीएम ने दिए 10 दिन…

भीकमपुर नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी…

ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त अधिकारी : मुख्यमंत्री

देहरादून में शीतलहर से निपटने की तैयारी तेज, अलाव और निशुल्क कंबल वितरण की व्यवस्था करेगा प्रशासन

सीएम धामी बोले- पीएम मोदी का नेतृत्व पूरी दुनिया में लोकप्रिय, भारत लगातार छू रहा नई ऊंचाइयां

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Pm modi
Aarti Verma November 25, 2026 November 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त अधिकारी : मुख्यमंत्री
Next Article भीकमपुर नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मेधावी अल्पसंख्यक छात्राओं को 25 हजार तक की मदद, 416 आवेदनों के सत्यापन के लिए डीएम ने दिए 10 दिन…
उत्तराखंड November 25, 2026
भीकमपुर नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी…
उत्तराखंड November 25, 2026
ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त अधिकारी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 25, 2026
देहरादून में शीतलहर से निपटने की तैयारी तेज, अलाव और निशुल्क कंबल वितरण की व्यवस्था करेगा प्रशासन
उत्तराखंड November 25, 2026
सीएम धामी बोले- पीएम मोदी का नेतृत्व पूरी दुनिया में लोकप्रिय, भारत लगातार छू रहा नई ऊंचाइयां
उत्तराखंड November 24, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?