By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: जल्द ही मुख्यमंत्री धामी करेंगे भूमि पूजन,स्पोर्ट्स कॉलेज में मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं-रेखा आर्या
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > जल्द ही मुख्यमंत्री धामी करेंगे भूमि पूजन,स्पोर्ट्स कॉलेज में मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं-रेखा आर्या
उत्तराखंडशिक्षा

जल्द ही मुख्यमंत्री धामी करेंगे भूमि पूजन,स्पोर्ट्स कॉलेज में मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं-रेखा आर्या

Aarti Verma
Last updated: 2024/01/31 at 1:43 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट में बनने जा रहे बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज की भूमि का निरीक्षण, कहा राज्य की बालिका खिलाड़ियो को मिलेगा लाभ

जल्द ही मुख्यमंत्री धामी करेंगे भूमि पूजन,स्पोर्ट्स कॉलेज में मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं-रेखा आर्या

खेल मंत्री ने लोहाघाट स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी किया निरीक्षण,अधिकारियों को निर्माण कार्य तय समय पर पूरा करने के दिये निर्देश

चंपावत: आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या चंपावत पहुंची।यहाँ उन्होंने लोहाघाट में बनने जा रहे प्रदेश के पहले बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज की भूमि का निरीक्षण किया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भूमि चयन,निर्माण कार्य और अन्य जरूरी विषयो के संबंध में जानकारी ली।

खेल मंत्री ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि राज्य का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत जिले में बनने जा रहा है।जल्द ही मुख्यमंत्री धामी कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे।इस बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज के बन जाने से राज्य की बालिकाओ को अपने खेल की प्रतिभा को निखारने के सुनहरा अवसर मिलेगा।इसके साथ ही यहाँ पर वह शिक्षा प्राप्त करने के अतिरिक्त अपने खेल कौशल को बढ़ा सकेंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आज कई योजनाए खिलाड़ियो के हितों के लिए संचालित की जा रही हैं। कैबिनेट बैठक में भी राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं खिलाड़ियो के लिए चार प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी मिल चुकी है जल्द ही विधानसभा सत्र में इसे पटल पर रखने के साथ विधेयक लाया जाएगा।

साथ ही खेल मंत्री ने इस दौरान निर्माणाधीन स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण भी किया।खेल मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यो के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य को तय समय पर पूरा करने के साथ ही कार्य मे किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतने के निर्देश दिए।

कहा कि स्टेडियम में कई खेलो का आयोजन किया जाएगा जिससे स्थानीय खिलाड़ियो को लाभ मिलेगा।इसके साथ ही उन्हें अन्यत्र नही भटकना पड़ेगा।इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

बड़ी खबर : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक विनोद कंडारी, कार क्षतिग्रस्त…

विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma January 31, 2024 January 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article गणतंत्र दिवस परेड, देहरादून में आकर्षण का केन्द्र होगी सूचना विभाग की झांकी
Next Article महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मसूरी विधानसभा और रायपुर विधानसभा के कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…
उत्तराखंड November 2, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
उत्तराखंड November 2, 2026
बड़ी खबर : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक विनोद कंडारी, कार क्षतिग्रस्त…
उत्तराखंड November 2, 2026
विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
उत्तराखंड शिक्षा November 2, 2026
आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
उत्तराखंड November 1, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?