By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: एसएसपी दून की रणनीति अपराधियो पर पड़ रही भारी…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > एसएसपी दून की रणनीति अपराधियो पर पड़ रही भारी…
उत्तराखंडक्राइम

एसएसपी दून की रणनीति अपराधियो पर पड़ रही भारी…

Aarti Verma
Last updated: 2025/01/06 at 3:49 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

एसएसपी दून की रणनीति अपराधियो पर पड़ रही भारी

पश्चिमी उ०प्र० का शातिर चोर गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में

सहसपुर क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के 03 शातिर चोरों को पुलिस में किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गयी लाखो रुपये की ज्वैलरी हुई बरामद

सहसपुर : 28.12.2024 को वादी रईस अहमद निवासी शेरपुर जनपद देहरादून द्वारा थाना सहसपुर में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा उसकी दुकान का शटर तोड़कर ज्वैलरी चोरी कर ली गई है। वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सहसपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 374/24 अंतर्गत धारा 305/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उनके खुलासे तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना सहसपुर पर अलग अलग टीमो का गठन किया गया। गठित टीमो द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर उसके आस पास लगे cctv कैमरों का अवलोकन किया गया तथा सीसीटीवी कैमरो से प्राप्त संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिए से मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए उन्हें सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आए/ जेल गये अभियुक्तो की अद्यतन स्थिति की जानकारी करते हुए उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस द्वारा किये जा प्रयासों के दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को घटना में शामिल अभियुक्तों के वापस देहरादून आने की जानकारी मिली, जिस पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर सभावाला के पास से वाहन चेकिंग के दौरान एक आल्टो वाहन सं0-UK07AE-9189 में सवार घटना में शामिल 03 अभियुक्तों 1-जुनैद पुत्र लियाकत निवासी पठानपुरा थाना बेहट सहारनपुर उ0प्र0, 2- अहसान मलिक पुत्र अखतर निवासी जैतपुर थाना बेहट सहारनपुर उ0प्र0, 3- अफजल पुत्र अकबर निवासी इन्दिरा कालोनी जैतपुर थाना बेहट सहारनपुर उ0प्र0 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में चोरी की गई ज्वैलरी बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त अहसान मलिक पूर्व में भी हरियाणा तथा सहारनपुर से चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है, जिस के विरुद्ध हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश में चोरी तथा लूट के कई अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश में आया है, जिसकी जानकारी की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- जुनैद पुत्र लियाकत निवासी पठानपुरा, थाना बेहट, सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र 20 वर्ष
2- अहसान मलिक पुत्र अखतर निवासी जैतपुर थाना बेहट सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष,
3- अफजल पुत्र अकबर निवासी इन्दिरा कालोनी जैतपुर थाना बेहट सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष

https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250106-WA0033.mp4

बरामदगी

1-घटना में चोरी की गई 04 लाख रु० अनुमानित कीमत की ज्वैलरी
2- 36 तांबे के सिक्के
3-सफेद धातु की 05 मूर्ति
4- 01 लेडीज घडी व 01 जेन्टस घडी
5- एक सीसीटीवी केमरा
6- घटना में प्रयुक्त आल्टो कार UK07AE-9189

पुलिस टीम :-

1- प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी, थाना सहसपुर
2-व0उ0नि0 विकास रावत, थाना सहसपुर
3- उ0नि0 राजेश असवाल
4-अपर उ0नि0 प्रमोद काला
5-हे0का0 जितेन्द्र कुमार
6-हे0का0 दीप प्रकाश थाना पटेलनगर
7-कानि0 कुलदीप सिंह
8- कानि0 नरेश पन्त
9- कानि0 सचिन कुमार
10-कानि0 मनोज बिष्ट
11-कानि0 रविन्द्र राणा
12- कानि0 जितेन्द्र चौधरी (एसओजी)
13-कानि0 नवीन कोहली (एसओजी)
14-कानि0 किरन (एसओजी)

You Might Also Like

विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…

चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…

रुड़की में अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर हुआ हादसा

सिमोग में दशहरा पर्व की धूम, सतपाल महाराज ने शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Sehespur
Aarti Verma January 6, 2025 January 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article राष्ट्रीय खेल : इवेंट से 2 दिन पहले पहुंचेंगे टीम…
Next Article राशन के साथ मिलेगा खाद्य तेल, इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने प्रस्ताव को जल्द तैयार करने के दिए निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…
उत्तराखंड October 20, 2026
चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…
उत्तराखंड October 20, 2026
रुड़की में अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर हुआ हादसा
उत्तराखंड October 20, 2026
सिमोग में दशहरा पर्व की धूम, सतपाल महाराज ने शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन
उत्तराखंड October 20, 2026
सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?