By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: एसएसपी मणिकांत मिश्रा की दो बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार – ₹16 लाख से अधिक की स्मैक बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > एसएसपी मणिकांत मिश्रा की दो बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार – ₹16 लाख से अधिक की स्मैक बरामद
उत्तराखंडक्राइम

एसएसपी मणिकांत मिश्रा की दो बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार – ₹16 लाख से अधिक की स्मैक बरामद

Aarti Verma
Last updated: 2025/07/13 at 11:57 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान को गति प्रदान कर रहे SSP मणिकांत मिश्रा

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख : दो अलग अलग कार्यवाहियों में तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, करीब ₹16 लाख मूल्य की स्मैक (हेरोइन) बरामद !

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशे के कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों एवं विशेष इकाइयों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में 12 जुलाई 2025 को थाना पुलभट्टा क्षेत्र एवं थाना नानकमत्ता क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा की गई दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से कुल 121.56 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ₹16 लाख से अधिक है।

पहली कार्रवाई – पुलभट्टा थाना क्षेत्र में अंतरराज्यीय तस्करों की गिरफ्तारी व भारी मात्रा में स्मैक बरामदगी

➡️ 12 जुलाई 2025 को पंचायत चुनाव के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में थाना पुलभट्टा एवं ANTF/SOG (UDN) की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र पुलभट्टा के अंतर्गत बरेली रोड स्थित राजपूत ढाबा के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक काले रंग की HF डिलेक्स मोटरसाइकिल (UP24AS4424) पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से कुल 111.56 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निम्नानुसार हुई:
1. विरेस कुमार (30 वर्ष), पुत्र खान सहाय, निवासी भगवानपुर, थाना बिनावर, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश

2. हरनाम (42 वर्ष), पुत्र खान सहाय, निवासी भगवानपुर, थाना बिनावर, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश

➡️पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने यह स्मैक बदायूं जिले के ग्राम नूरपुर निवासी विजय नामक व्यक्ति से प्राप्त की थी। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुलभट्टा पर मुकदमा अपराध संख्या 101/2025, धारा 8/21/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है एवं उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी एकत्र की जा रही है।

बरामदगी विवरण:
➡️111.56 ग्राम स्मैक (हेरोइन) – अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹15 लाख
➡️मोटरसाइकिल HF डिलेक्स, काले रंग की (UP-24-AS-4424)
➡️दो अदद मोबाइल फोन
➡️₹600 नकद राशि

दूसरी कार्रवाई – नानकमत्ता थाना क्षेत्र में चंपावत जिले के ‘मोस्ट वांटेड’ नशा तस्कर की गिरफ्तारी

➡️ इसी दिन, थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान चौकी प्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत मच्छी झाला डैम के पास संदिग्ध व्यक्ति अभिषेक ओली को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:
☑️ अभिषेक ओली (30 वर्ष), पुत्र रमेश चंद्र ओली, निवासी मीना बाजार, लोहाघाट, जिला चंपावत
➡️अभिषेक ओली के विरुद्ध थाना नानकमत्ता पर मुकदमा अपराध संख्या 65/2025, धारा 8/21 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उक्त अभियुक्त जनपद चंपावत के थाना लोहाघाट का ‘मोस्ट वांटेड’ तस्कर है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी NDPS Act के तहत तीन अभियोग (FIR संख्या – 17/2021, 13/2024, 09/2025) दर्ज हैं।

बरामदगी विवरण:
➡️10 ग्राम स्मैक (हेरोइन), पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में
➡️₹10,700 नकद राशि
➡️दो अदद स्मार्ट फोन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा का स्पष्ट संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोरतम कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Ssp manikant Mishra
Aarti Verma July 13, 2025 July 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article लीडरशिप प्रोग्राम में पहले बैच के 40 प्राचार्य लेंगे हिस्सा
Next Article विधवा लाचार रेनू को मृतक आश्रित कोटा उसका अधिकारः डीएम, एमएनए को त्वरित नियुक्ति के निर्देश…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?