By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राज्य स्तरीय मैराथन “रेड रन’ प्रतियोगिता 28 सितम्बर, 2024…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > राज्य स्तरीय मैराथन “रेड रन’ प्रतियोगिता 28 सितम्बर, 2024…
उत्तराखंड

राज्य स्तरीय मैराथन “रेड रन’ प्रतियोगिता 28 सितम्बर, 2024…

Aarti Verma
Last updated: 2024/09/28 at 10:41 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

राज्य स्तरीय मैराथन “रेड रन’ प्रतियोगिता 28 सितम्बर, 2024

देहरादून : 28 सितम्बर, 2024 को उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड, खेल विभाग, उत्तराखण्ड, भारत स्काउट एवं गाईड, उत्तराखण्ड एवं एन0एस0एस0, उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में एच0आई0वी0 / एड्स के नियन्त्रण एवं जागरूकता विषय पर राज्य स्तरीय मैराथन “रेड रन’ प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 07:00 बजे से किया गया। मैराथन प्रतियोगिता का शुभारम्भ डॉ० अमित शुक्ला, अपर परियोजना निदेशक, यूसैक्स धर्मेन्द्र रावत, उप निदेशक, वित्त एवं महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज के प्रतिनीधियों द्वारा फ्लैग ऑफ कर किया गया। मैराथन प्रतियोगिता में 17-25 वर्ष तक के लगभग 300 छात्र / छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

मैराथन प्रतियोगिता ब्रह्मकमल चौक (राजपुर रोड), कैनाल रोड, एच०पी० पेट्रोल पम्प, एन०आई०ई०पी०वी०डी०, बाला सुन्दरी मन्दिर, स्कालरहोम बैक गेट, इन्दरबाबा मार्ग, नियर पॉलीकिड से वापस ब्रह्मकमल चौक पर समाप्त की गयी ।

उक्त अवसर पर धर्मेन्द्र रावत, उप निदेशक, वित्त, यूसैक्स द्वारा जानकारी दी गयी कि गत वर्ष 2023 में नाको, भारत सरकार द्वारा गोवा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में उत्तरखण्ड राज्य से सोनिया महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

“रेड रन’ प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में स्पोर्टस कॉलेज के छात्र अमरदीप, आदर्श यादव, अक्षम डावरे द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। महिला वर्ग में स्पोर्टस कॉलेज की छात्रा सोनिया, अन्जली, गौरी द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले (छात्र/छात्राओं) को क्रमशः रू0 10,000/-, रू0 7,500/- एवं रू0 5,000 /- का नगद पुरुस्कार दिया जायेगा ।


मैराथन प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज से लोकेश, एथलेटिक्स प्रशिक्षक, प्रकाश भट्ट, एथलेटिक्स प्रशिक्षक, पंकज रावत, एथलेटिक्स प्रशिक्षक, हेमराज सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक, जगदीश पंवार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक यूसैक्स स्टाफ के साथ सहयोगी एन०जी०ओ० होप सोसाईटी, देहरादून, चौखम्भा, बालाजी सेवा संस्थान एवं पी०ई०जे०के०एस० संस्थाओं के प्रतिनीधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

You Might Also Like

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां

CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग…

जिलाधिकारी ने 46 गांवों में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश

ट्रांसफर नियमों की बाधाएं दूर करने पर जोर, विभागों से स्थायी समाधान के प्रस्ताव तलब

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma September 28, 2024 September 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article SDRF ने सोनप्रयाग में नदी किनारे गिरे व्यक्ति को किया सकुशल रेस्क्यू…
Next Article मुख्य सचिव राधा रतूड़ी क़ो मिला 6 महीने का सेवा विस्तार…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां
उत्तराखंड October 29, 2026
CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड October 29, 2026
जिलाधिकारी ने 46 गांवों में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड October 29, 2026
ट्रांसफर नियमों की बाधाएं दूर करने पर जोर, विभागों से स्थायी समाधान के प्रस्ताव तलब
उत्तराखंड October 29, 2026
मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी
उत्तराखंड October 28, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?