रिपोर्टर: आरती वर्मा,
जिला खान अधिकारी द्वारा अवैध खनन पर कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप..
विकासनगर। देहरादून जिले के नए जिला खान अधिकारी द्वारा जिला भ्रमण के दौरान अवैध खनन परिवहन कर रहे तीन वाहनों पर चालानी कार्यवाही।
देहरादून जिले मे तैनात किए गए नए जिला खान अधिकारी अमित ऐश्वर्या शाह के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम द्वारा तहसील विकासनगर क्षेत्र में छापेमारी कार्यवाही की गई। खनन विभाग की टीम ने कार्यवाही के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली को तहसील विकासनगर के ठाकुरपुर क्षेत्रांतर्गत तथा एक पिकअप वाहन को ढकरानी क्षेत्र में अवैध खनन करते पाया , इसके साथ ही तहसील डोईवाला क्षेत्रांतर्गत एक ट्रैक्टर ट्रॉली को भी अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर उक्त वाहनों के खिलाफ वर्तमान में प्रख्यापित अवैध खनन नियमावली एवं भंडारण के अनुसार चालानी कार्यवाही कर अर्थदंड अधिरोपित किया गया। खनन विभाग की टीम में कुमैर सलाल, पंकज चन्द, आशीष कुमाई,आशीष गुप्ता आदि शामिल रहे।


