By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: जनमन के हक पर डाका डालने वालों की प्रशासन ने मरोड़ी गर्दन, प्राथमिकी दर्ज
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > जनमन के हक पर डाका डालने वालों की प्रशासन ने मरोड़ी गर्दन, प्राथमिकी दर्ज
उत्तराखंड

जनमन के हक पर डाका डालने वालों की प्रशासन ने मरोड़ी गर्दन, प्राथमिकी दर्ज

Aarti Verma
Last updated: 2025/07/05 at 2:45 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

जनमन के हक पर डाका डालने वालों की प्रशासन ने मरोड़ी गर्दन, प्राथमिकी दर्ज

मुख्यमंत्री के निर्देश पर, जिला प्रशासन का राशन व आयुष्मान कार्ड माफियाओं पर प्रहार,

राज्य में प्रथमबार, राशनकार्ड व आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन ने सख्त एक्शन कर पेश की नजीर

जिला प्रशासन कर्तव्यपथ पर अडिग; माफियाओं में खौफ; विधिक कार्यवाही तय; 3323 राशन कार्ड, 9428 आयुष्मान कार्ड निरस्त, जांच जारी; मुकदमा दर्ज

अपने कड़े व सख्त एक्शन से राशन व आयुष्मान कार्ड माफिया गिरोहों को कुचल रहा प्रशासन

निष्क्रिय राशन कार्डो से बने 9428 आयुष्मान कार्ड, 3323 राशन कार्ड गलत दस्तावेजों से बनाए जाना पाए जाने पर दर्ज हुआ मुकदमा

देहरादून। 05 जुुलाई 2025 

जिलाधिकारी सविन बसंल ने जिले में अपात्र राशन एवं आष्युमान कार्ड पर की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सत्यापन की कार्यवाही शुरू की गई जिसमें पाया कि 136676 निष्क्रिय राशन कार्डों से 9428 आष्युमान कार्ड बनाए गए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने 3323 राशन कार्ड तथा 9428 आयुष्मान कार्ड को निरस्त कर सम्बन्धितों के विरूद्ध नगर कोतवाली एवं थाना राजपुर रोड में मुकदमा दर्ज करवाया है। जांच जारी है, गलत अभिलेख प्रस्तुत कर राशन कार्ड बनाए जाने के फलस्वरूप कार्यवाही की गई है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर, जिला प्रशासन का राशन व आयुष्मान कार्ड माफियाओं पर प्रहार जारी है। जनमन के हक पर डाका डालने वालों की प्रशासन ने गर्दन मरोड़ते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा 3323 राशन कार्ड, 9428 आयुष्मान कार्ड निरस्त, कर दिए गए हैं। ऐसा राज्य के किसी जिले में प्रथमबार, राशनकार्ड व आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन सख्त एक्शन ले रहा है। जिला प्रशासन अपने कड़े व सख्त एक्शन से राशन व आयुष्मान कार्ड माफिया गिरोहों को कुचलने का कार्य कर रहा है। जांच में सामने आया कि राशन कार्ड बनवाने के लिए फर्जी अभिलेख दिए गए है जिस पर जिला प्रशासन ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्यवाही का मन बना चुका है, जांच में यह भी सामने आया कि निष्क्रिय 136676 राशन कार्डो से 9428 आयुष्मान कार्ड बने हैं।

जिला प्रशासन के राशन कार्ड सत्यापन के दौरान 3323 राशन कार्ड निरस्त किये गये है। निरस्त किये गये राशन कार्डाे की मात्रा अधिक होने के कारण कुछ लोगो द्वारा गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर राशन कार्ड बनवाये गए है । निरस्त किये गये कार्डाे पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को विधिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में थाना कोतवाली नगर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(2) व धारा 336(3) के तहत् सम्बन्धितों पर मुकदमें दर्ज किए गए हैं।

वहीं राज्य स्वास्थ्य प्रा० को जिला खादय आपूर्ति कार्यालय देहरादून द्वारा निरस्त किए गए राशन कार्ड 1,36,676 का डेटा प्रदान किया गया था । उक्त 136676 राशन कार्ड के सापेक्ष 9,428 आयुष्मान कार्ड बने हुए पाए गए हैं । जिनको एसएचए द्वारा निष्क्रिय करने की प्रक्रिया गतिमान है व 9428 कार्डों को निरस्त किये भी जा चुके हैं। उक्त आयुष्मान कार्डों को बनाए जाने में किसी गिरोह के होने की सम्भावना होने के फलस्वरूप लिहाजा सम्बधितों के विरुद्ध थाना राजपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जनपद में कुल 387954 राशन कार्ड हैं जिनमें 75576 राशन कार्ड सत्यापित है 3323 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं तथा सत्यापन कार्यवाही गतिमान है, वहीं निष्क्रिय 136676 राशन कार्ड के सापेक्ष 9,428 आयुष्मान कार्ड बने हुए पाए गए हैं, जिनकी जांच गतिमान है 9428 आयुष्मान कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma July 5, 2025 July 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article CM धामी ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन
Next Article देवभूमि से शिवधाम की ओर पहला कदम: मुख्यमंत्री धामी ने किया कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?