By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: जिला प्रशासन की ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग होगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > जिला प्रशासन की ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग होगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस
उत्तराखंड

जिला प्रशासन की ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग होगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस

Aarti Verma
Last updated: 2025/12/28 at 9:33 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

जनसुविधा और हरित परिवहन का संगमः सखी कैब बेड़े में आधुनिक मिनी ईवी बसें जल्द, जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

जिला प्रशासन की ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग होगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस

पल्टन बाजार, राजपुर रोड, सचिवालय रूट पर निःशुल्क शटल बस सेवा, 10 स्थानों पर बनेंगे ड्रॉप पिकअप प्वाइंट

स्मार्ट और ग्रीन ट्रांसपोर्टः देहरादून शहर में दौडेगी 13 सीटर आधुनिक मिनी ईवी बसें, प्रशासन ने किया एमओयू

सुव्यवस्थित पार्किंग, निःशुल्क आधुनिक मिनी शटल बस सेवा, जिला प्रशासन की दोहरी सौगात

देहरादून : 28 दिसंबर, 2025, मुख्यमत्री के मार्गदर्शन में देहरादून जिला प्रशासन द्वारा परेड ग्राउंड व तिब्बती मार्केट स्थित ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग के लिए शीघ्र ही आधुनिक मिनी बसों को ईवी शटल सेवा बेडे में शामिल करने जा रहा है, जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर जा रही है। इस दिशा में प्रशासन ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। ईवी शटल सेवा के अंतर्गत 13 सीटर नई आधुनिक इलेक्ट्रिक मिनी बसें खरीदी जाएंगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने एडॉर्न एजेंसी के साथ एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने वर्चुअल माध्यम से स्मार्ट सिटी, एडॉर्न संस्था एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवी शटल बसों की खरीद प्रक्रिया शीघ्र पूरी करते हुए उनके संचालन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बस स्टॉपेज, वेटिंग एवं चार्जिंग स्टेशन, डिज़ाइन, रूट चार्ट एवं पार्किंग संबंधी कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग में वाहन पार्क करने वाले लोगों को आधुनिक ईवी शटल मिनी बसों के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी, जबकि आम जनता के लिए न्यूनतम टिकट दर निर्धारित की जाएगी। प्रथम चरण में 05 आधुनिक ईवी मिनी बसों की खरीद की जा रही है, जिसे भविष्य में आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जाएगा।

मा० मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा शहर को जाम से राहत दिलाने एवं जनमानस को बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के तीन स्थानों पर ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण कराया गया है। इन पार्किंग सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ईवी सखी कैब सेवा के बाद अब जल्द आधुनिक ईवी मिनी बस शटल सेवा शुरू की जा रही है, जिससे वाहन पार्क करने वाले लोगों सहित आम नागरिकों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा के अंतर्गत ‘फ्री सखी कैब सुविधा” संचालित की जा रही है, जिसके तहत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, देहरादून को नई ईवी गाड़ियां (टाटा पंच) आवंटित की गई हैं। ये वाहन पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले वाहन स्वामियों को नजदीकी भीड़भाड़ एवं व्यस्त क्षेत्रों तक निःशुल्क लाने-ले जाने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।

शहर को जाम से निजात दिलाने और पार्किंग व्यवस्था में सुधार के लिए निर्मित तीन ऑटोमेटेड पार्किंग स्थलों में परेड ग्राउंड (111 वाहन क्षमता), तिब्बती मार्केट (132 वाहन क्षमता) एवं कोरोनेशन (18 वाहन क्षमता) शामिल हैं। ईवी शटल सेवा शुरू होने के बाद घंटाघर, सुभाष रोड, गांधी पार्क, परेड ग्राउंड सहित लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में निःशुल्क ईवी बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

वर्चुअल बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसीईओ स्मार्ट सिटी तीरथ पाल सिंह, एडरॉन संस्था के अधिकारी विजय कुमार, सलाहकार युवराज सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma December 28, 2025 December 28, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Next Article बड़ी खबर : छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद, देखें आदेश…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया
उत्तराखंड October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
उत्तराखंड October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?