By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कम होगा बच्चों के बस्ते का बोझ, माह में एक दिन रहेगा बैग फ्री डे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > कम होगा बच्चों के बस्ते का बोझ, माह में एक दिन रहेगा बैग फ्री डे
उत्तराखंडशिक्षा

कम होगा बच्चों के बस्ते का बोझ, माह में एक दिन रहेगा बैग फ्री डे

Aarti Verma
Last updated: 2025/03/09 at 12:10 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

निजी विद्यालयों में भी लागू होगी ‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तकः डॉ. धन सिंह रावत

कम होगा बच्चों के बस्ते का बोझ, माह में एक दिन रहेगा बैग फ्री डे

कहा, निजी व सरकारी स्कूलों के बीच चलेगा ‘टीचिंग शेयरिंग प्रोग्राम’

देहरादून : 9 मार्च 2025,
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा तैयार ‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तकें अब प्रदेश के सभी निजी विद्यालयों में पढ़ाई जायेगी। इसके अलावा निजी विद्यालयों में बच्चों के बस्तों का भार कम करने और प्रत्येक माह में एक दिन बैग फ्री डे मनाया जायेगा। इसकी विधिवत शुरूआत अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में की जायेगी, जिस पर निजी विद्यालय संगठनों एवं स्कूल संचालकों ने अपनी हामी भर दी है।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों को प्रदेशभर में तेजी से लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत शुक्रवार को प्रदेशभर के निजी विद्यालय संगठनों एवं संचालकों के साथ अहम बैठक हुई, जिसमें राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा तैयार ‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तकों को कक्षावार निजी विद्यालयों में लागू करने का निर्णय लिया गया।

डॉ. रावत ने बताया कि निजी विद्यालयों में पुस्तकें लागू होने से यहां अध्ययनरत देश-विदेश के बच्चे उत्तराखंड की समृद्ध लोक विरासत, सांस्कृतिक विविधता, पृथक राज्य आंदोलन, सांस्कृतिक व सामाजिक चेतना से जुड़े आंदोलन, लोकगीत, लोकनृत्य, पर्यटक व ऐतिहासिक स्थल सहित राज्य की महान विभूतियों के बारे में जान सकेंगे। इसके अलावा सरकारी विद्यालयों की भांति निजी विद्यालयों में भी कक्षावार बस्तों का निर्धारित वजन लागू किया जायेगा, ताकि बच्चों को बस्ते का अनावश्यक बोझ न ढोना पड़े। इसके अलावा प्रत्येक महीने एक दिन निजी विद्यालयों में भी ‘बैग फ्री डे’ लागू किया जायेगा, ताकि बच्चों में पढ़ाई का तनाव कम हो और बच्चों को नई शिक्षण विधियों को अपनाने का अवसर मिल सके। इसकी विधिवत शुरूआत अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में की जायेगी।

विभागीय मंत्री ने बताया कि बैठक में सकल नामांकन अनुपात बढ़ाने में निजी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये सभी प्राइवेट स्कूलों को विद्या समीक्षा केन्द्र से जोड़ने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक में निजी एवं सरकारी विद्यालयों के बीच टीचिंग शेयरिंग प्रोग्राम चलाने, प्रयोगशाला व खेल मैदानों को आपस में साझा करने का भी निर्णय लिया गया, जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो सकेगा।

विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने निजी विद्यालयों के प्रत्येक शिक्षक को साक्षर उत्तराखंड अभियान का हिस्सा बनकर एक निरक्षर व्यक्ति को साक्षर बनाने तथा स्कूल संचालकों को टीबी मुक्त भारत अभियान में सामाजिक सहभागिता के तहत निःक्षय मित्र बनकर टीबी मरीज को गोद लेने का भी अह्वान किया। जिस पर सभी निजी विद्यालयों के संचालकों ने अपनी सहमती व्यक्त की।

You Might Also Like

खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित

राष्ट्रपति के भ्रमण को लेकर डीएम सख्त, व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश…

देहरादून के 30 क्षेत्रों में चला सुरक्षित बचपन अभियान, स्कूली बच्चों को बताए सुरक्षा और कानूनी अधिकार

ब्यानगढ़ में स्कूटी नदी में गिरने से युवक की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव…

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma March 9, 2025 March 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article रुद्रप्रयाग: दुर्गाधार चोपता क्षेत्रांतर्गत कुंडा दानकोट के पास स्कूटी हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन…
Next Article होली पर मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, उत्तराखंड में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित
उत्तराखंड October 27, 2026
राष्ट्रपति के भ्रमण को लेकर डीएम सख्त, व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश…
उत्तराखंड October 27, 2026
देहरादून के 30 क्षेत्रों में चला सुरक्षित बचपन अभियान, स्कूली बच्चों को बताए सुरक्षा और कानूनी अधिकार
उत्तराखंड October 27, 2026
ब्यानगढ़ में स्कूटी नदी में गिरने से युवक की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव…
उत्तराखंड October 27, 2026
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?