By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: रनसाली रेंज में हुई खैर के पेड़ों की तस्करी के मामले ने पकड़ा तुल”काग्रेंस ने उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग”कार्रवाई ना होने पर दी आन्दोलन की चेतावनी…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > रनसाली रेंज में हुई खैर के पेड़ों की तस्करी के मामले ने पकड़ा तुल”काग्रेंस ने उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग”कार्रवाई ना होने पर दी आन्दोलन की चेतावनी…
उत्तराखंड

रनसाली रेंज में हुई खैर के पेड़ों की तस्करी के मामले ने पकड़ा तुल”काग्रेंस ने उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग”कार्रवाई ना होने पर दी आन्दोलन की चेतावनी…

Aarti Verma
Last updated: 2024/08/09 at 11:51 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

 

 

लालकुआँ : विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की रनसाली रेंज में बीते दिनों वन तस्करों द्वारा काटे गए धड़ल्ले से हरे भरे बेशकीमती खैर,सागौन के पेड़ों का मामला अब तुल पकड़ता दिखाई दे रहा है पुरे मामले पर अब सियासी पारा चढ़ चुका है यहाँ काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने वन विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पुरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग है साथ ही चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के भीतर पुरे मामले की जांच तथा घटना में शामिल तस्करों पर कार्रवाई नहीं कि गई तो काग्रेंस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन को बाध्य होगें जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

बताते चलें कि तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की रनसाली रेंज के जंगल में बीती 17 जुलाई को वन तस्करों द्वारा खैर,सागौन के बेशकीमती पेड़ों की धुआंधार अवैध कटाई की गई जिसका खुलासा वन गुर्जरों ने रनसाली रेंज के जंगल से काटे हुए खैर के भारी मात्रा में गिल्टों को बरामद कर किया।वही वन गुर्जरों द्वारा बरामद खैर के गिल्टों को रनसाली रेंज की वन विभाग टीम ने जंगल से जप्त कर लिया।जिसके बाद वन गुर्जरों ने वन विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मामले की जांच को लेकर लिखित शिकायती पत्र वन विभाग के उच्च अधिकारियों को दिए लेकिन उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद भी आज तक मामले का खुलासा नहीं हो सका है। कहें कि वन विभाग पुरे को दबाने की कोशिश कर है।

वही इस मामले में अब राजनीतिक पारा चढ़ता दिखाई दे रहा है काग्रेंस पार्टी खुलकर वन विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगा रही है।

इधर लालकुआँ क्षेत्र के काग्रेंस नेताओं ने सूबे की धामी सरकार को घेरते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार एक ओर जहां पौधारोपण पर जोर दे रही है तो वही दूसरी ओर वन माफिया बेखौफ होकर पेड़ों को काटने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम”के संदेश को दरकिनार कर वन तस्कर वन विभाग की मिलीभगत से जंगलों में घुसकर आसानी से पेड़ों को काटकर लकड़ी की तस्करी करने में जुटे है। इन तस्करों के सामने प्रशासन बौना साबित हो रहा है। तथा लगातार जंगलों से पेड़ों की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं परन्तु वन विभाग द्वारा वन तस्करों पर किसी भी तरह की कार्रवाई नही हो रही है जो एक चिंता का बिषय है। उन्होंने कहा कि वन विभाग इस अवैध कार्य में तस्करों का खुलकर साथ दे रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से तराई पूर्वी हल्द्वानी की रनसाली रेंज में खैर के पेड़ों की कटाई की गई है उसमें कही न कही वन विभाग की मिलीभगत सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि घटना के 20 दिन बाद भी वन विभाग कार्रवाई के नाम पर मौन साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं वन विभाग पुरे मामले को दबाने में लगा हुआ है। जिसे किसी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने रनसाली रेंज में काटे गए खैर के पेड़ों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है साथ ही चेतावनी भी दी है कि एक सप्ताह के भीतर पुरे मामले की जांच नही हुई तथा घटना में शामिल दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो काग्रेंस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन को बाध्य होगें जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

You Might Also Like

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

बड़ी खबर : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक विनोद कंडारी, कार क्षतिग्रस्त…

विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Lalkuaan
Aarti Verma August 9, 2024 August 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article कृषि मंत्री गणेश जोशी के निर्देश, सेब बागवानों को फसल बीमा का मुआवजा दिया जाए…
Next Article बड़ी खबर : सभी शिक्षण संस्थानों में मनाया जायेगा तिरंगा अभियान…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…
उत्तराखंड November 2, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
उत्तराखंड November 2, 2026
बड़ी खबर : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक विनोद कंडारी, कार क्षतिग्रस्त…
उत्तराखंड November 2, 2026
विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
उत्तराखंड शिक्षा November 2, 2026
आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
उत्तराखंड November 1, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?