By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार
उत्तराखंड

अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार

Aarti Verma
Last updated: 2026/02/18 at 8:45 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

प्रशासन का बड़ा एक्शन सीएचसी रायपुर; एक ही व्यक्ति विशेष का जन औषधि केंद्र व बगल में ही मेडिकल स्टोर दोने के लाइसेंस निरस्त

अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार

जन औषधि केन्द्र को निष्क्रिय कर बगल के ही मेडिकल स्टोर से ही मंहगी दवा को लेने को जनमानस को किया विवश; स्टॉक पंजिका एवं इन्वेंट्री का रख-रखाव मिला अव्यवस्थित

जन औषधि केंद्र में दवाओं की उपलब्धता दर्शाता पीएमबीआई के आधिकारिक सॉफ्टवेयर का उपयोग नही हुआ वर्षों से

उपकरणों की क्रियाशीलता के सम्बन्ध में गलत घोषणा; किरायानामा अनुबन्ध समाप्त

प्रशासन ने एक नहीं, दोनो स्टोर किए निरस्त

निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए विवश थे आमजन; जिला प्रशासन की कार्रवाई सखते में दवा माफिया

देहरादून : 18 फरवरी 2026,विगत माह 04.12.2025 को जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में जन औषधि केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता न होने तथा केंद्र संचालक द्वारा निकट ही एक निजी मेडिकल स्टोर संचालित किए जाने का उल्लेख किया गया था।

प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार एवं वरिष्ठ औषधि निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर जांच की गई। जांच में अनियमितताएं पाई गई, जिनमें जन औषधि केंद्र संचालक बलवीर सिंह रावत द्वारा सीएचसी परिसर के भीतर जन औषधि केंद्र एवं लगभग 25 मीटर की दूरी पर मै० रावत मेडिकोज नाम से निजी मेडिकल स्टोर का संचालन किया जाना, जिससे हितों का टकराव की स्थिति उत्पन्न होना पाया गया।


जन औषधि केंद्र में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पीएमबीआई के आधिकारिक सॉफ्टवेयर का उपयोग न किया जाना तथा बिलिंग कार्य मैनुअल रूप से किया जाना। दवाओं की मांग एवं आपूर्ति प्रक्रिया को नियमानुसार पोर्टल के माध्यम से संचालित न कर अनौपचारिक रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से किया जाना। दवाओं की कमी के संबंध में नियमानुसार प्रयास न किए जाने से मरीजों को सस्ती दवाओं के स्थान पर बाहर स्थित निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए विवश होना पड़ा, जिससे निजी लाभ की स्थिति परिलक्षित हुई। स्टॉक पंजिका एवं इन्वेंट्री का रख-रखाव व्यवस्थित न पाया जाना।

लाइसेंस निर्गमन / नवीनीकरण में प्रस्तुत दस्तावेजों में विसंगतियां, जिनमें एक ही रेफ्रिजरेटर बिल का उपयोग, एसी की कार्यशील स्थिति संबंधी गलत घोषणा तथा किरायानामा की अवधि समाप्त होने के बाद अद्यतन अनुबंध अपलोड न किया जाना शामिल है।

अनियमितताओं के आधार पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक द्वारा जनहित में बलवीर सिंह रावत को निर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र एवं निकटवर्ती मै० रावत मेडिकोज के औषधि विक्रय लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई है। जिला प्रशासन जनहित में सस्ती एवं सुलभ दवा उपलब्ध कराने के प्रति प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

You Might Also Like

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी

एमडीडीए को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं टाउन प्लानर के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश…

उत्तराखंड में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी

सहस्त्रधारा रोड की स्वीट्स शॉप पर छापेमारी, मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि लिखना अनिवार्य

खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma February 18, 2026 February 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article Grandpashabet Casino Gncel Giri.11004
Next Article खेलों में उत्तराखंड की नई उड़ान: विजेता देहरादून को 5 लाख का चेक प्रदान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी
उत्तराखंड October 28, 2026
एमडीडीए को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं टाउन प्लानर के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश…
उत्तराखंड October 28, 2026
उत्तराखंड में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी
उत्तराखंड October 28, 2026
सहस्त्रधारा रोड की स्वीट्स शॉप पर छापेमारी, मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि लिखना अनिवार्य
उत्तराखंड October 28, 2026
खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित
उत्तराखंड October 27, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?