By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्ताव का किया जा रहा है विविधिकरण सुरक्षा से तात्पर्य क्रास बेरियर नहीं…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्ताव का किया जा रहा है विविधिकरण सुरक्षा से तात्पर्य क्रास बेरियर नहीं…
उत्तराखंड

सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्ताव का किया जा रहा है विविधिकरण सुरक्षा से तात्पर्य क्रास बेरियर नहीं…

Aarti Verma
Last updated: 2024/11/27 at 9:48 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

हर एक जीवन अमूल्य सड़क/सुधारीकरण के दृष्टिगत प्रस्तावों के निर्देश महज औपचारिक नहीं,

सड़कों के सुधारीकरण का कार्य शुरू करें विभाग, जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

निरंतर किया जा रहा है पर्यवेक्षण, उच्च स्तरीय चैकिंग

सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्ताव का किया जा रहा है विविधिकरण सुरक्षा से तात्पर्य क्रास बेरियर नहीं।

सड़क सुधारीकरण को लेकर स्पीडब्रेकर, जेब्रा क्रासिंग, डिवाईडर बनाने की प्रक्रिया शुरू

देहरादून : 27 नवम्बर 2024, (जि.सू.का) जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों को लेकर कार्य दायी संस्थाओं कार्यदायी संस्थाओं लो नि वि, एन एच, एन एच आई, के अधिकारियों के साथ ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में निर्माण कार्यों के संबंध में बैठक ली। डीएम ने अधिकारियों को सख्त शब्दों में निर्देश दिए कि सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा के कार्य ही प्रस्तावित किए जाएंगे अन्य कार्य दूसरी प्राथमिकता में रखें।

जिलाधिकारी ने कहा कि हर एक जीवन अमूल्य है, सड़क सुधारीकरण के निर्देशों को महज औपचारिकताएं न समझें विभाग, सड़क सुरक्षा से तात्पर्य क्रास बेरियर नहीं, समुचित सड़क का सुधारीकरण किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, क्रास बेरियर तक सीमित न रहे विभाग, सड़क सुरक्षा हेतु किये जाने है ठोस प्रबन्ध।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की विभाग सड़क सुरक्षा के कार्यों का आगमन तैयार कर ले जिन्हें धन की स्वीकृत हेतु जल्द शासन को प्रेषित किया जाएगा. उन्होंने निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जो महत्वपूर्ण कार्य है, उन्हें सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखें। डीएम ने विभागों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्ताव दो दिन के भीतर प्रस्तुत करें।

इस दौरान न के अधिकारियों ने नेपाली फार्म से दाल वाला तक एलिवेटेड रोड, अजबपुर से मोकमपुर तक एलिवेटेड रोड के प्रस्तुतीकरण किया। एनएच देहरादून द्वारा लेहमन चौक, बाडवाला आदि क्षेत्रों में किए गए सड़क सुधारीकरण कार्यों की जानकारी दी लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि कारगी चौक से लालपुर तक कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने करगी चौक सुधारीकरण कार्यों के भी प्रस्ताव मांगे।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस द्वारा शहर के संयुक्त निरीक्षण के उपरान्त चौराहों के सुधारीकरण एवं जनमानस हेतु व्यवस्थाएं सुगम बनाये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए थे, इसके उपरान्त सड़क सुरक्षा की बैठक में सड़क सुधारीकरण एवं चौराहों के सौन्दर्यीकरण तथा यातायात सुगमता के प्रस्ताव प्रस्तुत करने को निर्देशित किया गया था।

बैठक में शहर में अंडरपास तथा अंडर पार्किंग की जानकारी लेते हुए शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए, साथ ही निर्देशित किया कि चौराहो के चौड़ीकरण तथा सड़क सुधारीकरण के कार्यों को सड़क सुरक्षा में क्लब करते हुए उनकी ओर से शासन को धन की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रेषित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में क्रॉस बैरियर लगने हैं, उनके जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सुझाए गए कार्यों का वह जल्द ही फील्ड विजिट करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टिगत स्टॉप लाइन ज़ेबरा क्रॉसिंग आदि का कार्य तत्काल शुरू करें इसके लिए 20 लाख की राशि दी गई है तथा 15 लाख की राशि तत्काल दी जाएगी, उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण किया जाना है इसके लिए धन की कोई कमी होने नहीं दी जाएगी। वहीं डीएम के निर्देश पर वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगाने हेतु स्पीड ब्रेकर बनाने की कार्यवाही शुरू हो गई है।

बैठक में अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि मुकेश सिंह परमार, अधि.अभि एनएच दीपक गुप्ता, अधि.अभि लोनिवि रचना थपलियाल, अधि अभि लोनिवि प्रवीन कंडवाल, अधि. अभि एनएच नवनीत पाण्डेय, एआरटीओं राजेन्द्र विराटिया, सहायक अभियंता लोनिवि के.के उनियाल, जी.एस कैण्डल उपस्थित रहे।

You Might Also Like

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma November 27, 2024 November 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर विभागीय मंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक
Next Article डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आढ़त बाजार निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना
उत्तराखंड October 22, 2026
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर
उत्तराखंड October 22, 2026
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
उत्तराखंड October 22, 2026
देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?