By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राज्यपाल ने “विकसित भारत 2047” युवा संवाद में विद्यार्थियों से किया संवाद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > राज्यपाल ने “विकसित भारत 2047” युवा संवाद में विद्यार्थियों से किया संवाद
उत्तराखंड

राज्यपाल ने “विकसित भारत 2047” युवा संवाद में विद्यार्थियों से किया संवाद

Aarti Verma
Last updated: 2026/01/13 at 12:58 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

राज्यपाल ने “विकसित भारत 2047” युवा संवाद में विद्यार्थियों से किया संवाद

देहरादून : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को लोक भवन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम “विकसित भारत 2047” के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। क्रमवार दिए गए संबोधनों में युवा भारत के नेतृत्व, दृष्टि और आत्मविश्वास की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने विकसित भारत 2047 को लेकर अपने संकल्प और दृष्टिकोण को प्रभावशाली ढंग से रखा। विद्यार्थियों ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, आत्मनिर्भरता, डिजिटल सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों पर आधारित समाज का निर्माण भी इसका अभिन्न हिस्सा है। युवाओं ने राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति को सबसे मजबूत आधार बताते हुए अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

राज्यपाल ने युवाओं के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की स्पष्ट सोच और दूरदर्शी दृष्टिकोण यह दर्शाते हैं कि युवा सामर्थ्य के बल पर भारत को विकसित राष्ट्र और विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया सशक्त विजन और स्पष्ट रोडमैप अत्यंत प्रशंसनीय है।

राज्यपाल ने युवाओं को नए भारत की आशा और भविष्य का नेतृत्वकर्ता बताते हुए कहा कि बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अतिरिक्त परिश्रम, निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प आवश्यक है। जब अन्य लोग थक जाएं, तब भी लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहना ही सफलता की कुंजी है।

उन्होंने युवाओं से असीमित सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्म-अनुशासन, आत्मसंयम, साहस और चरित्र निर्माण पर बल देते हुए समाज के प्रति सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी। अंत में राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में वेलहम गर्ल्स स्कूल देहरादून, शिक्षांकुर द ग्लोबल स्कूल, टोन्स ब्रिज स्कूल, सेंट जोसेफ अकादमी देहरादून तथा सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

“रणजीत सिंह वर्मा : राज्य आंदोलन की के एक जननायक ” का विमोचन सीएम धामी ने किया

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि…

चमोली में 200 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति को SDRF ने रात में किया रेस्क्यू, घायल अस्पताल पहुंचाया

राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

अनिल कुमार की ओर से क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma January 13, 2026 January 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन; 827 शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त
Next Article नैनीताल/ ब्रेकिंग : इन्फ्लूएंसर ज्योति अधिकारी को मिली जमानत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

“रणजीत सिंह वर्मा : राज्य आंदोलन की के एक जननायक ” का विमोचन सीएम धामी ने किया
उत्तराखंड November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि…
उत्तराखंड November 9, 2026
चमोली में 200 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति को SDRF ने रात में किया रेस्क्यू, घायल अस्पताल पहुंचाया
उत्तराखंड November 9, 2026
राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
नीरज कश्यप ने दीपावली एवं भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
breaking November 7, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?