By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नेशनल हाईवे पर मौत का कहर, डंपर ने पिता-पुत्री को मारी टक्कर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > नेशनल हाईवे पर मौत का कहर, डंपर ने पिता-पुत्री को मारी टक्कर
उत्तराखंड

नेशनल हाईवे पर मौत का कहर, डंपर ने पिता-पुत्री को मारी टक्कर

Aarti Verma
Last updated: 2026/10/01 at 8:10 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हल्दूचौड़ स्थित नेशनल हाईवे पर गुरुवार को फिर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दोपहिया वाहन सवार पिता-पुत्री डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दोनों किच्छा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार पिता-पुत्री दोपहिया वाहन से हल्द्वानी की ओर से किच्छा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गायत्री शक्तिपीठ के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतका और घायल की पहचान तथा हादसे के अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

हल्दूचौड़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के साथ कई स्थानों पर मानकविहीन कट और विपरीत दिशा से आने-जाने वाले वाहनों की समस्या बनी हुई है। यही स्थितियां दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ा रही हैं।

गुरुवार का हादसा पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर हुआ। ऐसे में स्थानीय लोगों ने हाईवे पर यातायात नियंत्रण, अवैध या मानकविहीन कटों की निगरानी और भारी वाहनों की गति पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसों के बाद कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय हाईवे के दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित कर स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाने की जरूरत है, ताकि एक और परिवार सड़क हादसे का शिकार न बने।

You Might Also Like

उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

देहरादून : अपराध घटित होने पर पुलिस की तय हो जवाबदेही – धस्माना

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ

TAGGED: Accident, Dehradun news uttrakhand news, Lalkua
Aarti Verma October 1, 2026 October 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article एमडीडीए की नई पहचान को रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित…
Next Article शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप
उत्तराखंड October 7, 2026
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 7, 2026
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
उत्तराखंड October 7, 2026
देहरादून : अपराध घटित होने पर पुलिस की तय हो जवाबदेही – धस्माना
उत्तराखंड October 7, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ
उत्तराखंड October 6, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?