By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट आटोमेटेड पार्किंग; ‘‘सखी कैब’’ बेड़े में जल्द जुड़ेंगे 06 अतिरिक्त ईवी वाहन; आरएफपी अपलोड
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > breaking > मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट आटोमेटेड पार्किंग; ‘‘सखी कैब’’ बेड़े में जल्द जुड़ेंगे 06 अतिरिक्त ईवी वाहन; आरएफपी अपलोड
breakingउत्तराखंड

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट आटोमेटेड पार्किंग; ‘‘सखी कैब’’ बेड़े में जल्द जुड़ेंगे 06 अतिरिक्त ईवी वाहन; आरएफपी अपलोड

Aarti Verma
Last updated: 2025/10/30 at 9:55 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

दौड़ने लगी ‘‘सखी कैब’’; जिला प्रशासन की आटोमेटेड पार्किंग अब सुविधाओं से लेस; 06 अतिरिक्त वाहन धरातल पर जल्द

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट आटोमेटेड पार्किंग; ‘‘सखी कैब’’ बेड़े में जल्द जुड़ेंगे 06 अतिरिक्त ईवी वाहन; आरएफपी अपलोड

सुगम यातायात; सुव्यवस्थित आटोमेटेड पार्किगं; निःशुल्क शटल सेवा ‘‘सखी कैब’’ महिला सशक्तीकरण की दिशा में जिला प्रशासन की अभिनव पहल

पल्टन बाजार, राजपुर रोड, सचिवालय रूट के लिए निःशुल्क शटल सेवा ड्राप एण्ड पिकअप प्वांईट; 05 अलग-अलग स्थानों पर बनेेगें वाहन स्टॉप तथा आने वाले शटल वाहन पीपीपी व्यवस्था में संचालित होगें

देहरादून : 30 अक्टूबर 2025, जिला प्रशासन द्वारा ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा के अन्तर्गत ‘‘फ्री सखी कैब सुविधा’’ अन्तर्गत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, देहरादून को 02 ई०वी० नये वाहन (टाटा पंच) आंवटित किए गए है जो ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा में वाहन पार्क करने वाले वाहन स्वामियों को नजदीकी भीड-भाड़ व व्यस्त्तम वाले स्थानों तक लाने ले जाने की निःशुल्क सुविधा प्रदान कर रहे हैं। सखी कैब बड़े में अब 6 अतिरिक्त वाहन जल्द जुड़ेंगे जिससे पार्किंग में वाहन पार्क करने वालों को सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बसंल ने शहर को जाम से राहत दिलाने तथा जनमानस को पार्किंग व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शहर में 03 स्थानों पर आटोमेटेड पार्किंग का निर्माण करवाया गया है, इस पार्किंग सुविधा को और अधिक बेहतर बनाने के लिए 02 ईवी वाहन ‘‘सखी कैब’’ शटल सेवा सुविधा दी गई हैं जिनका विधिवत् शुभारम्भ किया गया है। अब इस बेड़े में 06 अतिरक्ति ईवी वाहन दिए जा रहे हैं जिससे वाहन पार्क करने वालों को आने जाने की सुविधा मिलेगी तथा यह वाहन पीपीपीमोड में संचालित होंगे।

जिला प्रशासन के शहर को जाम से निजात दिलाने तथा पार्किंग व्यवस्था में सुधार हेतु 3 नई आटोमेटेड पार्किंग निर्माण करवाया गया है, जिनमें परेडग्राउण्ड 111 वाहन क्षमता, तिब्बती मार्केट 132 तथा कोरोनेशन 18 वाहन क्षमता है। उक्त तीनों 261 वाहन क्षमता वाली पार्किंग जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत् जनमानस को समर्पित की जाएगी।

निःशुल्क सटल सेवा सुविधा उपरान्त घंटाघर, सुभाष रोड, गांधीपार्क, परेडग्राउण्ड आसपास 5 किमी के दायरे में फ्री कैब की सेवा दी जा रही है। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा अनाधिकृत रूप से सड़क पर पार्क किए गए वाहनों पर अब कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पिछले 1 माह से एक डेडिकेटेड क्रेन स्थापित की गई है।

देहरादून शहर में लगातार बढ़ती वाहनों की भीड़ और अपर्याप्त पार्किगं सुविधाओं के दृष्टिर्गत जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट आटोमेटेड पार्किंग परेड ग्राउण्ड के समीप, कोरोनेशन हॉस्पिटल, तिब्बती मार्केट में ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा का निर्माण किया गया है। 3 नई पार्किंग सुविधाओं में से परेड ग्राउण्ड के समीप निर्मित ऑटोमेटेड पार्किंग का संचालन वर्तमान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन०आर०एल०एम०) योजना के अन्तर्गत गठित कृष्णा स्वयं सहायता समूह, विकास खण्ड विकासनगर के द्वारा किया जा रहा है।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma October 30, 2025 October 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जिला पंचायत सदस्य सुमित नेगी पर अभद्रता का नया मोड़: वायरल ऑडियो पर विकास नगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Next Article विकासनगर पुलिस ने सरदार पटेल जयंती पर छात्रों संग बढ़ाया एकता, सुरक्षा और जागरूकता का कदम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?