By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अपडेट : रोप रेस्क्यू, ड्रोन से मॉनिटरिंग, लिनचोली थारू कैंप के पास लगातार चल रहा है सर्च अभियान, देखिए video….
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > अपडेट : रोप रेस्क्यू, ड्रोन से मॉनिटरिंग, लिनचोली थारू कैंप के पास लगातार चल रहा है सर्च अभियान, देखिए video….
उत्तराखंड

अपडेट : रोप रेस्क्यू, ड्रोन से मॉनिटरिंग, लिनचोली थारू कैंप के पास लगातार चल रहा है सर्च अभियान, देखिए video….

Aarti Verma
Last updated: 2024/08/02 at 11:58 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, अब तक 3500 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू

पहाड़ी मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद नदी किनारे से किया जा रहा है रोप रेस्क्यू

 

इसके साथ ही ड्रोन के माध्यम से भी यात्रा मार्ग पर की जा रही मॉनिटरिंग

 

लिनचोली थारू कैंप के पास लगातार चल रहा है सर्च अभियान

 

02 दिन से SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस, NDRF व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मिलकर श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहे है। सेनानायक SDRF श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा रेस्क्यू में लगी एसडीआरएफ टीमों को सोनप्रयाग-गौरीकुंड में रेस्क्यू संबंधी महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए जा रहे है।

 

ड्रोन से यात्रा मार्ग की मॉनिटरिंग

 

सेनानायक मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार ड्रोन के माध्यम से अन्य वैकल्पिक मार्ग चिन्हित किये जाने हेतु SDRF टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे है, साथ ही यात्रियों की वस्तुस्थिति पर भी नजर रखी जा रही है। पहाड़ी के क्षतिग्रस्त होने के कारण ड्रोन के माध्यम से अन्य वैकल्पिक मार्गो के बारे में कार्य योजना बनाई गई l

 

नदी किनारे से SDRF ने रोप रेस्क्यू से किया यात्रियों का रेस्क्यू

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240802-WA0032.mp4

कल पहाड़ी पर बनाया गया वैकल्पिक रास्ता रात्रि में पुनः भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त होने पर SDRF टीमों द्वारा नदी के किनारे-किनारे वैकल्पिक मार्गों से होते हुए यात्रियों को पूर्ण सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग लाया जा रहा है। वही दूसरी ओर लिंचोली में रुके यात्रियों को भी हेलीपेड पहुँचाया जा रहा है, जहाँ हेली के माध्यम से उन्हें वहां से निकाला जा रहा है। आज लगभग 1800 यात्रियों को बाधित मार्ग से पार कराया जा चुका हैं। वर्तमान समय तक SDRF टीमों द्वारा पैदल यात्रा मार्ग पर 3,500 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, इसके अतिरिक्त श्री केदारनाथ व लिंचोली से हैली के माध्यम से 780 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है।

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240802-WA0031.mp4

दो दिनों से लगातार सर्चिंग अभियान में लगी भी एसडीआरएफ टीम को लिंचोली के पास थारू कैम्प में सर्चिंग के दौरान एक शव मिला है, जिसकी पहचान नही हो पाई है। शव सिविल पुलिस को सौंप दिया गया है।

 

पेश की ईमानदारी की मिसाल

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240802-WA0034.mp4

यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू करने के साथ ही एसडीआरएफ की टीम ने ईमानदारी की मिसाल भी कायम की है। थारू कैंप, लिनचोली के पास किसी महिला का पर्स प्राप्त हुआ जिसमें 70 से 80 हजार रूपए, मोबाइल फोन व अन्य सामग्री थी। पर्स की जांच करने पर पता चला कि पर्स पूजा कश्यप निवासी दिल्ली का है। उक्त सम्बन्ध SDRF के SI प्रेम प्रकाश द्वारा गहन खोजबीन करते हुए महिला के परिजनों से संपर्क कर पर्स वापस किया गया। खोजबीन के दौरान एसडीआरएफ टीम को प्राप्त अन्य दो पर्स भी जिला पुलिस को सौंपे गए।

You Might Also Like

राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

अनिल कुमार की ओर से क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

नगीना रानी ने दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

करतार नेगी ने दीपावली और भाई दूज पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

बड़ी खबर : रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी तलाश…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Kedarnath
Aarti Verma August 2, 2024 August 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सरकार ने छह असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 14 पदों को दी मंजूरी…
Next Article उत्तराखंड : केदारनाथ रेस्क्यू अपडेट, रेस्क्यू अभियान लगातार जारी, देखें वीडियो…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
नीरज कश्यप ने दीपावली एवं भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
breaking November 7, 2026
अनिल कुमार की ओर से क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
नगीना रानी ने दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
करतार नेगी ने दीपावली और भाई दूज पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?