By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा के बीच नशा तस्करों पर  पुलिस की पैनी नजर…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा के बीच नशा तस्करों पर  पुलिस की पैनी नजर…
उत्तराखंडक्राइम

उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा के बीच नशा तस्करों पर  पुलिस की पैनी नजर…

Aarti Verma
Last updated: 2024/06/09 at 12:26 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

10.07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 1 युवक गिरफ्तार।

 

चारधाम यात्रा मे पुलिस व्यस्थता को देखते हुये कुछ नशे के सौदागर मौका भुनाने के फिराक में हैं। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी द्वारा ऐसे अवैध नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिये यात्रा ड्यूटी के अतिरिक्त अवैध नशे के कारोबार व संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस टीमों को लगातार सक्रिय कर रखा है, इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना बडकोट पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा नशे की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

 

 

प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सन्तोष सिंह कुंवर एवं एसओजी प्रभारी प्रकाश राणा के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा कल 08.06.2024 की रात्रि को जाल बुनते हुये बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत स्थान पौंटी पुल बडकोट के समीप चैकिंग अभियान के दौरान गुड्डू नामक एक युवक को अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। युवक के कब्जे से 10.07 ग्राम अवैध स्मैक बरामद* की गयी। युवक स्मैक को विकासनगर क्षेत्र से खरीदकर ला रहा था, जिसे वह अच्छे मुनाफे के लिये जानकीचट्टी की तरफ बेचनें की फिराक मे था।

 

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त तस्कर के विरुद्ध थाना बड़कोट पर 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त- गुड्डू राणा पुत्र जर्मन सिंह निवासी ग्राम फिताडी, मोरी, उत्तरकाशी उम्र-28 वर्ष।

 

बरामद माल- 10.07 ग्राम चरस (कीमत करीब 3 लाख रु0)

 

पुलिस टीम-

 

1- उ0नि0 मेघा आलकोटी

 

2- हे0कानि0 मोहन ठाकुर

 

3- कानि0 गौरव रावत

 

4- एसओजी यमुनावैली।

 

एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 व मुहिम उदयन के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। चारधाम यात्रा की आड़ में कुछ अवैध नशे के कारोबारी मौके का फायदा उठाने की फिराक मे हैं, ऐसे कारोबारियों पर शिंकजा कसने के लिए जनपद पुलिस, एसओजी व एएनटीएफ की टीम को एक्टिव मोड़ पर रखा गया है, सरल एवं सुरक्षित यात्रा के साथ अवैध नशे के सौदागरों पर पुलिस की पैनी नजर बनाई हुयी है।

You Might Also Like

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं

विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…

चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Utterkashi
Aarti Verma June 9, 2024 June 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पहाड़ी शैली में निर्मित हो रहा उत्तराखण्ड निवास…
Next Article तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर महाराज ने मोदी सहित मंत्री परिषद को दी बधाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया
उत्तराखंड October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
उत्तराखंड October 21, 2026
विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…
उत्तराखंड October 20, 2026
चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…
उत्तराखंड October 20, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?