By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: विधानसभा उप निर्वाचन- 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु IG गढ़वाल, जनपद प्रभारी चमोली व हरिद्वार के साथ की गई VC…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > विधानसभा उप निर्वाचन- 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु IG गढ़वाल, जनपद प्रभारी चमोली व हरिद्वार के साथ की गई VC…
उत्तराखंड

विधानसभा उप निर्वाचन- 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु IG गढ़वाल, जनपद प्रभारी चमोली व हरिद्वार के साथ की गई VC…

Aarti Verma
Last updated: 2024/07/05 at 9:10 AM
Aarti Verma
Share
6 Min Read
SHARE

 

 

उत्तराखंड : आज 5 जुलाई, 2024 को ए0पी0 अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, निर्वाचन, उत्तराखण्ड द्वारा जनपद चमोली की 04-बद्रीनाथ तथा जनपद हरिद्वार की 33-मंगलौर विधानसभा उप निर्वाचन- 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारी चमोली व हरिद्वार के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की गयी।

 

वीडियो कांन्फ्रेसिंग के दौरान जनपद प्रभारी चमोली एवं हरिद्वार से निर्वाचन हेतु मतदान एवं मतगणना दिवस की कार्यवाही एवं तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई । इन दोनों जनपद प्रभारियों के द्वारा उप निर्वाचन हेतु पुलिस बल की ब्रीफिंग, पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान के सम्बन्ध में बताया गया। यह भी बताया गया कि उप निर्वाचन में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

 

इस सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था/राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, निर्वाचन, उत्तराखण्ड द्वारा निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण उप निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यकतानुसार पुलिस बल नियुक्त किया जाय, साथ ही निम्न निर्देश भी दिये गयेः-

 

1- चुनाव के दृष्टिगत गश्त, चैकिंग सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में लगातार की जाय, साथ ही बार्डर क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुये समन्वय रखा जाय ।

 

2- शैडो एरिया में पड़ने वाले पोलिंग स्टेशनों पर संचार की सुचारू व्यवस्था समय से की जाय, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो ।

 

3- निर्वाचन के दौरान सतर्क दृष्टि रखते हुये अपराध एवं कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखा जाय। किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरन्त उचित वैधानिक कार्यवाही की जाय ।

 

4- सीमावर्ती जनपदों/राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ मतदान दिवस हेतु समन्वय रखा जाय।

 

5- अभिसूचना तंत्र को सतर्क करते हुये सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर सतर्क दृष्टि रखी जाय तथा अफवाहों एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाय ।

 

6- निर्वाचन में लगे पुलिस बल, अद्र्वसैनिक बल एवं अन्य सहायक बलों हेतु समय से समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय ।

 

7- स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था राजपत्रित अधिकारी की निगरानी में मा0 भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशो के अनुरूप सुनिश्चित की जाय।

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240705-WA0030.mp4

 

ए0पी0 अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, निर्वाचन, उत्तराखण्ड ने यह भी बताया कि जनपद चमोली की 04-बद्रीनाथ विधान सभा उप निर्वाचन में कुल 203 मतदान केन्द्र एवं 210 मतदेय स्थल स्थापित है, जिसमें से 26 मतदान केन्द्रों को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है, इनकी निगरानी हेतु एफएसटी की 06 तथा एसएसटी की 08 टीमें गठित की गयी हैं।

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240705-WA0031.mp4

इसी प्रकार जनपद हरिद्वार की 33-मंगलौर विधान सभा उप निर्वाचन हेतु कुल 64 मतदान केन्द्र एवं 132 मतदेय स्थल स्थापित है, जिसमें से 45 मतदान केन्द्रों को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है, इनकी निगरानी हेतु एफएसटी की 03 तथा एसएसटी की 04 टीमें गठित की गयी हैं।

 

जनपद चमोली को 53 सैक्टर, 08 जोन तथा 02 सुपर जोन एवं जनपद हरिद्वार को 14 सैक्टर, 03 जोन तथा 01 सुपर जोन में बांटा गया है। दोनों जनपदों में जनपदीय पुलिस बल के अतिरिक्त पी0ए0सी0, होमगार्ड तथा 02-02 कम्पनी केन्द्रीय अद्र्वसैनिक बल की निर्वाचन हेतु उपलब्ध करायी गयी है ।

 

भारत निर्वाचन आयोग की दिशा-निर्देशों के अनुसार जनपद चमोली के सम्पूर्ण जनपद के कुल 2480 लाईसेंसी शस्त्र में से 2382 लाईसेंसी शस्त्र जमा किये गये है तथा जनपद हरिद्वार की मंगलौर विधान सभा क्षेत्र के 1536 लाईसेंसी शस्त्र में से 1441 लाईसेंसी शस्त्र जमा किये गये है ।

 

निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत जनपद चमोली में कुल 39 मामले दर्ज किये गये जिनमे कुल 120 असामाजिक तत्वों का चालान कर 63 व्यक्तियों को पाबन्द किया गया है। जनपद हरिद्वार में कुल 268 मामले दर्ज किये गये जिनमे कुल 3117 असामाजिक तत्वों का चालान कर 2879 व्यक्तियों को पाबन्द किया गया है ।

 

अवैध सामग्री बरामदगी के अन्तर्गत जनपद चमोली में 342 लीटर अवैध शराब, कुल कीमत 3.24 लाख एवं .851 कि0ग्रा0 मादक पदार्थ, कीमत 1.7 लाख बरामद की गयी । जनपद हरिद्वार में 331 लीटर अवैध शराब, कुल कीमत 1.21 लाख एवं .0279 कि0ग्रा0 मादक पदार्थ कीमत 8.37 लाख बरामद की गयी इसके अतिरिक्त जनपद हरिद्वार में एफएसटी/एसएसटी एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कुल 13.45 लाख अवैध कैश की बरामदगी अब तक की जा चुकी है।

 

बैठक में कृष्ण कुमार वी0के0, पुलिस महानिरिक्षक अभिसूचना, पी0 रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था तृप्ति भट्ट, पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना सहित वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक हरिद्वार एवं चमोली द्वारा प्रतिभाग किया गया।

You Might Also Like

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं

विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma July 5, 2024 July 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी ख़बर : प्रदेश में जल्दी बदले जाएंगे पुलिस कप्तान व डीएम…
Next Article देहरादून : हरिद्वार, नवोदय नगर सिडकुल क्षेत्र के तालाब में डूबे युवक के शव को एसडीआरएफ ने किया बरामद…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया
उत्तराखंड October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
उत्तराखंड October 21, 2026
विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…
उत्तराखंड October 20, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?