By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: विजेंद्र दत्त डोभाल हुए सेवानिवृत्त: SDRF परिवार ने दी भावभीनी विदाई
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > विजेंद्र दत्त डोभाल हुए सेवानिवृत्त: SDRF परिवार ने दी भावभीनी विदाई
उत्तराखंड

विजेंद्र दत्त डोभाल हुए सेवानिवृत्त: SDRF परिवार ने दी भावभीनी विदाई

Aarti Verma
Last updated: 2024/11/30 at 12:49 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

विजेंद्र दत्त डोभाल हुए सेवानिवृत्त: SDRF परिवार ने दी भावभीनी विदाई

विजेंद्र दत्त डोभाल, अपर पुलिस अधीक्षक अधिवर्षता अवधि पूर्ण होने पर हुए सेवानिवृत्त, SDRF परिवार की ओर से दी गई भावभीनी विदाई।

मिथिलेश कुमार, उपसेनानायक, SDRF का सतर्कता, देहरादून में स्थानांतरण

स्वप्न किशोर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक व शुभांक रतूड़ी, द्वितीय जोनल अधिकारी, BSF ने किया उपसेनानायक SDRF का पदभार ग्रहण

देहरादून। आज 30 नवंबर 2024 को विजेंद्र दत्त डोभाल, अपर पुलिस अधीक्षक, द्वारा पुलिस विभाग में 36 वर्ष 08 माह व 25 दिन की नियमित सराहनीय सेवा पूर्ण कर ली गयी जिस उपलक्ष्य में अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

 

रिधिम अग्रवाल, महानिरीक्षक, SDRF द्वारा डोभाल को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। सेनानायक अर्पण यदुवंशी द्वारा विजेंद्र दत्त डोभाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सेवानिवृत्ति के उपरान्त उनके आगामी सुखमय जीवन की कामना की। समस्त SDRF परिवार की ओर से भी सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएँ प्रेषित की गयी।

विदाई समारोह में अर्पण यदुवंशी, सेनानायक, SDRF द्वारा विजेंद्र दत्त डोभाल के पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान किए गये कार्याे की सराहना की तथा अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी उत्तराखण्ड पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

विजेंद्र दत्त डोभाल द्वारा वर्ष 1988 में प्लाटून कमांडर(SI) के पद पर पुलिस सेवा जॉइन की गई जिसके पश्चात इन्होंने 41 वीं वाहिनी PAC, गाजियाबाद, 47 वीं वाहिनी PAC बरेली, मुरादाबाद, वाराणसी, 15 वीं वाहिनी PAC आगरा, 45 वीं वाहिनी PAC अलीगढ़, 44 वीं वाहिनी PAC मेरठ, देहरादून, 46 वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर, 40 वीं वाहिनी PAC हरिद्वार, जनपद टिहरी, नरेंद्रनगर, रुद्रप्रयाग व अंततः SDRF में नियुक्त रहकर अपना अभूतपूर्व योगदान दिया गया।

डोभाल द्वारा विगत 01 वर्ष व 02 माह से SDRF में उपसेनानायक के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत रहते हुए अनेक स्थानों पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया गया। सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, मुख्यमंत्री का सराहनीय सेवा सम्मान पदक व उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया है।

विजेंद्र दत्त डोभाल महोदय द्वारा अपने सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान हुए खट्टे-मीठे अनुभवो को उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ साझा किया व सभी को सदैव पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत व लगन से अपनी ड्यूटी करने हेतु प्रेरित किया गया।

मिथिलेश कुमार, उपसेनानायक, SDRF का सतर्कता, देहरादून में स्थानांतरण

विगत लगभग 03 साल से SDRF में नियुक्त उपसेनानायक SDRF मिथिलेश कुमार का सतर्कता, देहरादून में स्थानांतरण हो गया है जिन्हें आज अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर भविष्य की शुभकामनाओं सहित वाहिनी मुख्यालय से विदा किया गया।

SDRF में नवनियुक्ति

स्वप्न किशोर सिंह एवं शुभांक रतूड़ी द्वारा SDRF वाहिनी में उपसेनानायक का पदभार ग्रहण किया गया। स्वपन किशोर सिंह द्वारा वर्ष 2009 में पुलिस सेवा जॉइन की गई जिसके उपरांत ये मुख्यतः जनपद हरिद्वार के महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहे, SDRF में नियुक्ति से पूर्व ये रुड़की, हरिद्वार में नियुक्त थे, जबकि शुभांक रतूड़ी, द्वितीय कमान अधिकारी, 10वीं वाहिनी, BSF चूराचंदपुर, मणिपुर में तैनात थे जहाँ से इन्हें अनुभव के आधार पर 03 वर्ष हेतु SDRF में प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया गया है।

विदाई समारोह के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में उपसेनानायक SDRF शुभांक रतूड़ी, स्वप्न किशोर सिंह, मिथिलेश कुमार, इंस्पेक्टर प्रमोद रावत, उप निरीक्षक जयपाल राणा, विजय रयाल, मनीष कन्नौजिया इत्यादि अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma November 30, 2024 November 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article भिक्षावृत्ति में लिप्त दो बालिकाओं का रेस्क्यू, बाल कल्याण समिति के संरक्षण में पहुंचाया गया
Next Article एमडीडीए HIG रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन का पहला समारोह आयोजित, शहरी विकास मंत्री ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया
उत्तराखंड October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
उत्तराखंड October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?