By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों से करेंगे एमडी, एमस व डीएनबी कोर्स
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों से करेंगे एमडी, एमस व डीएनबी कोर्स
उत्तराखंड

देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों से करेंगे एमडी, एमस व डीएनबी कोर्स

Aarti Verma
Last updated: 2024/11/25 at 3:47 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि

कॉलेज से पासआउट 50 चिकित्सकों का पीजी कोर्स के लिये हुआ चयन

देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों से करेंगे एमडी, एमस व डीएनबी कोर्स

श्रीनगर/देहरादून : 25 नवम्बर 2024,
वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के नाम पर एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मेडिकल कॉलेज के 50 से अधिक एमबीबीएस पासआउट चिकित्सकों का प्रथम नीट पीजी काउंसिलिंग के बाद देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में पीजी कोर्स के लिये चयन हुआ है। जिससे चयनित चिकित्सकों के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज में खुशी का महौल है। इस उपलब्धि पर सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खुशी व्यक्त करते हुये चयनित चिकित्सकों व मेडिकल कॉलेज प्रशासन को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

राज्य सरकार के सकारात्मक प्रयासों से उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान रच रहा है। एक ओर जहां सरकार नये मेडिकल कॉलेजों की स्थापना कर मेडिकल एजुकेशन को नई दिशा दे रही है वहीं दूसरी ओर यहां से अध्ययनरत मेडिकल छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इसी कड़ी में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के 50 से अधिक एमबीबीएस पासआउट चिकित्सकों ने प्रथम नीट पीजी काउंसिलिंग में बाजी मार कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। नीट पीजी काउंसिलिंग में इन चिकित्सकों का चयन देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में हुआ है, जो एमडी, एमएस व डीएनबी में पीजी कोर्स कर विशेषज्ञता हासिल करेंगे। इनके चयन से संकाय सदस्यों सहित पूरे मेडिकल कॉलेज में खुशी का महौल है।

प्रथम नीट पीजी काउंसिलिंग में वर्ष 2014 बैच की डॉ. दीक्षा तोमर, वर्ष 2015 बैच की डॉ. नेहा वर्मा, डॉ. मीनाक्षी टम्टा, डॉ. शिशिर जोशी का चयन पीजी कोर्स के लिये हुआ है। इसी प्रकार वर्ष 2016 बैच से डॉ. मानसी भट्ट, डॉ. रजत कुमार, डॉ. रवि, डॉ. शिवम, डॉ. आशीष शाह, डॉ. स्वेता शाह, डॉ. विवेक वर्मा तथा वर्ष 2017 बैच से डॉ. कर्तिका तिवारी, डॉ. कनिका कुकरेती के साथ-साथ डॉ. सौरभ जोशी व डॉ. सागर जोशी के अतिरिक्त 2014 से 2017 बैच के अन्य कई चिकित्सकों का चयन देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में पीजी कोर्स के लिये हुआ है।

चयनित चिकित्सक महाराष्ट्र, यूपी, एमपी, हरियाणा, नई दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, बंगाल और कर्नाटक जैसे राज्यों में अपनी पढ़ाई के साथ सेवाएं भी देंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुये कहा कि एमबीबीएस चिकित्सकों की इस सफलता ने न केवल संस्थान को गौरान्वित किया बल्कि यह साबित भी किया है कि सुदूर पर्वतीय क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने सभी चयनित चिकित्सकों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनांए भी दी। वहीं उन्होंने मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्यों के अथक मेहनत की भी जमकर तारीफ की।

50 से अधिक एमबीबीएस चिकित्सकों का पीजी कोर्स के लिये चयन उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में उच्चस्तरीय शैक्षिक महौल व बेहतर प्रशिक्षण का प्रतीक है। सभी चयनित चिकित्सकों को शुभकामनाएं। आशा है कि पीजी कोर्स करने के उपरांत सभी चिकित्सक प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की मुहिम में अपना अहम योगदान देंगे।

You Might Also Like

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma November 25, 2024 November 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article दीपम सेठ: उत्तराखण्ड पुलिस के नए पुलिस महानिदेशक…
Next Article रुद्रप्रयाग: घिमतोली ग्राम प्रधान को खाई से बचाया, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर
उत्तराखंड October 22, 2026
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
उत्तराखंड October 22, 2026
देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?