By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष में सहकारिता से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष में सहकारिता से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम…
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष में सहकारिता से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम…

Aarti Verma
Last updated: 2025/04/06 at 1:53 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष में सहकारिता से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

स्थान ऋषिकुल ऑडिटोरियम, जनपद हरिद्वार

दिनांक 06.04.2025

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर आज जनपद हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में महिला सशक्तिकरण सहकारिता से विषय पर आधारित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहे एवं विशिष्ट अतिथि महापौर नगर निगम हरिद्वार किरन जैसल, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी अशुतोश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल आदि उपस्थिति रहें।

इस अवसर पर सहकारिता विभाग के संयुक्त निबंधक (मुख्यालय) एम० पी० त्रिपाठी, सहायक निबन्धक (मुख्यालय) राजेश चौहान, जिला सहायक निबंधक (हरिद्वार) पुष्कर सिंह पोखरिया, एवं जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, हरिद्वार की सचिव एवं महाप्रबंधक वंदना लखेडा सहित बैंक एवं विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सहकारिता से जुड़ी महिला शक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला सहकारी बैंक में कार्यरत 20 महिला अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सहकारिता विभाग तथा जिले की समस्त सहकारी समितियों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनके योगदान को सराहा गया। विभाग में कार्यरत महिलाओं एवं मत्स्य विभाग की सहायक निदेशक गरिमा मिश्रा को भी उनके कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के माध्यम से 6 स्वयं सहायता समूहों को ₹5,00,000 तक के ऋण वितरण के चेक प्रदान किए गए। साथ ही, मशरूम उत्पादन को प्रोत्साहित करने हेतु महिला कृषकों को भी ऋण सहायता प्रदान की गई।

कार्यक्रम के माध्यम से मत्री द्वारा यह लक्ष्य निर्धारित किया गया कि जनपद हरिद्वार में 50,000 महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ के रूप में सशक्त किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें।

साथ ही जनपद की सभी 308 ग्राम पंचायतों में एक-एक बहुउददेश्यी सहकारी समिति का गठन किया जाएगा। इन समितियों के माध्यम से पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, जन औषधि केंद्र, जन सुविधा केंद्र इत्यादि सहकारिता विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ सीधे ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

यह कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण एवं समग्र ग्रामीण विकास की दिशा में सहकारिता विभाग द्वारा किए जा रहे सार्थक प्रयासों का एक प्रेरणादायक उदाहरण सिद्ध होगा।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma April 6, 2025 April 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article दशकों में प्रथम बार मसूरी पर्यटन में व्यवस्थित सटल सेवा व गोल्फ कार्ट देखने को मिल रही है…
Next Article मुख्यमंत्री धामी का निर्देश: जनपदों में गड्ढा मुक्त सड़कें, सुचारू पेयजल आपूर्ति और वन अग्नि पर कड़ा नियंत्रण सुनिश्चित करें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?