By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: आरोग्य रहने के लिए योग है बेहद जरूरी : सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > आरोग्य रहने के लिए योग है बेहद जरूरी : सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत…
उत्तराखंडस्वास्थ्य

आरोग्य रहने के लिए योग है बेहद जरूरी : सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत…

Aarti Verma
Last updated: 2024/06/21 at 9:39 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

रांसी स्टेडियम में आयोजित योग बना आकर्षण का केंद्र…

 

आरोग्य रहने के लिए योग है बेहद जरूरी : डॉ. धन सिंह रावत

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  शहीद जसवंत सिंह रावत  रांसी स्टेडियम पौड़ी में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत  ने दीप प्रज्वलित कर योगा का शुभारंभ किया। योगा में  विभिन्न लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन, योग ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए उनके शरीर के लिए फायदे बताए।

 

मंत्री डॉ. रावत ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर चर्चा करते हुए योग को जीवनशैली में शामिल करने को कहा । उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्म-नियंत्रण भी प्रदान करता है।

 

उन्होंने कहा कि योग जीवन का वह दर्शन है जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि आरोग्य रहने के लिए योग जरूरी है, जो कुछ आज योग कार्यक्रम में सिखाया गया है उसे जरूर अपने जीवन में अपनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक डिग्री कॉलेज में एक-एक योगा प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी और प्रदेश के 1800 वैलनेस सेंटरों में भी योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

 

स्थानीय विधायक ने कहा कि नियमित रूप से योग करना चाहिए, जिससे मन व शरीर स्वस्थ रह सकेगा। कहा कि इसी तरह हर रोज लोगों को अपने-अपने घरों में योगा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को भी योग के प्रति जागरूक करें।

 

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि योग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसे लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। इसे करने से केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई सारे फायदे पहुंचते हैं। योग की इसी अहमियत को देखते हुए हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया जाता है।

 

इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने भी उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास में हिस्सा लिया और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

 

योग दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पुलिस महानिरीक्षक करन सिंह नग्नयाल,

 

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका सहित विभिन्न मंडलीय और जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma June 21, 2024 June 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मंत्री डॉ अग्रवाल ने अपने शासकीय आवास पर किया योग, प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की दी शुभकामनाएं…
Next Article ब्रेकिंग न्यूज़ : सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?