By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से होगा योग : मंत्री रेखा आर्या
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से होगा योग : मंत्री रेखा आर्या
उत्तराखंड

आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से होगा योग : मंत्री रेखा आर्या

Aarti Verma
Last updated: 2025/06/16 at 6:28 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से होगा योग : रेखा आर्या

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के योग शिविर का शुभारंभ

देहरादून, 16 जून।

प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को नियमित रूप से योग कराया जाएगा। सोमवार को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।

शिविर में देहरादून जनपद से डेढ़ सौ से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल हुई। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर योग के कार्यक्रम किए जाने हैं। शिविर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ लगभग 40 मिनट तक योगासन किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश और देश के युवाओं को स्वस्थ रहना है तो उन सबको योग से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को बचपन से ही योग के प्रति प्रेरित करें इससे भविष्य में उन्हें कम से कम डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़ेगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भविष्य में प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को उनके लिए उपयुक्त योगासन नियमित रूप से कराए जाएंगे इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि योग जच्चा बच्चा दोनों के लिए आवश्यक है इससे प्रसव संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को लेकर पूरी दुनिया में जिस तरह की जागरूकता फैलाई है उससे पूरा विश्व आज भारतीय संस्कृति और योग परंपरा को अपना रहा है।

इस अवसर पर निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी, नीतू फुलेरा, dso रविंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

देहरादून के 30 क्षेत्रों में चला सुरक्षित बचपन अभियान, स्कूली बच्चों को बताए सुरक्षा और कानूनी अधिकार

ब्यानगढ़ में स्कूटी नदी में गिरने से युवक की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव…

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…

लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha arya
Aarti Verma June 16, 2025 June 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जंगलचट्टी के पास गधेरे में मलबा पत्थर आने पर पैदल मार्ग हुआ बाधित, अग्रिम आदेशों तक सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाली पैदल यात्रा की गयी स्थगित
Next Article डीएम ने एक ही स्ट्रोक में 14 अनाथ बौद्धिक अक्षम दिव्यांग बालिकाओं को दिलवाया नया उच्च स्तरीय आशियाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून के 30 क्षेत्रों में चला सुरक्षित बचपन अभियान, स्कूली बच्चों को बताए सुरक्षा और कानूनी अधिकार
उत्तराखंड October 27, 2026
ब्यानगढ़ में स्कूटी नदी में गिरने से युवक की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव…
उत्तराखंड October 27, 2026
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…
उत्तराखंड October 26, 2026
लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड October 26, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?