By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: 4310 स्वयंसेवकों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण,
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > 4310 स्वयंसेवकों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण,
उत्तराखंड

4310 स्वयंसेवकों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण,

Aarti Verma
Last updated: 2025/10/13 at 10:57 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

4310 स्वयंसेवकों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण,

SDRF वाहिनी मुख्यालय में शुरू हुआ “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम”

उत्तराखण्ड में युवाओं को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में दक्ष बनाने के उद्देश्य से राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) द्वारा “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” का शुभारंभ किया गया है, जिसका लक्ष्य युवाओं को आपदा की स्थिति में प्रथम प्रतिवादक (First Responders) के रूप में तैयार करना है।

सोमवार को SDRF वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट (देहरादून) में सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” के प्रथम बैच का उद्घाटन किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।

राज्य में 4310 स्वयंसेवकों को मिलेगा प्रशिक्षण

उत्तराखण्ड के 11 जनपदों से कुल 4,310 स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें NCC के 850, NSS के 1,700, नेहरू युवा केंद्र (NYK) के 850 तथा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 910 स्वयंसेवक शामिल हैं।

SDRF वाहिनी जौलीग्रांट में नेहरू युवा केंद्र (NYK) के 576 एवं NSS के 644, कुल 1,220 स्वयंसेवकों को 17 बैचों में प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 13 अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक चरणबद्ध रूप में आयोजित किया जाएगा।

प्रथम बैच में 35 स्वयंसेवक शामिल

प्रथम बैच में 35 स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 से 19 अक्टूबर तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फर्स्ट एड, जनरल डिजास्टर मैनेजमेंट, सर्च तकनीक (Search Technique) और रोप रेस्क्यू (Rope Rescue) जैसे विषयों पर सैद्धांतिक और व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा।

उद्घाटन सत्र में बताया गया कि उत्तराखण्ड का भौगोलिक स्वरूप इसे आपदा की दृष्टि से संवेदनशील बनाता है। यहाँ भूकंप, भूस्खलन, बादल फटना और वनाग्नि जैसी घटनाएँ अक्सर चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न करती हैं। ऐसे में हर गांव और मोहल्ले में प्रशिक्षित “युवा आपदा मित्र” मौजूद होने से आपदाओं के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस योजना से युवाओं में सेवा भावना, उत्तरदायित्व और नेतृत्व के गुण भी विकसित होंगे।

आज पहले सत्र में आपदा प्रबंधन अधिनियम, आपदा मित्रों की भूमिका और स्थानीय स्तर पर आपदा पूर्व तैयारियों के महत्व पर चर्चा की गई, दूसरे सत्र में आपदा से पहले और दौरान की जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।


सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने युवाओं को दी प्रेरणा

उद्घाटन अवसर पर सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि SDRF द्वारा यह प्रशिक्षण न केवल युवाओं में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि उनमें सेवा भावना, उत्तरदायित्व और नेतृत्व के गुणों को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि “युवा आपदा मित्र” राज्य की आपदा तैयारियों को नई दिशा देंगे और स्थानीय स्तर पर त्वरित राहत एवं सहायता कार्यों में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर उप सेनानायक शुभांक रतूड़ी, इंस्पेक्टर प्रमोद रावत, सब-इंस्पेक्टर अनूप रमोला सहित SDRF वाहिनी मुख्यालय के अधिकारी और प्रशिक्षक टीम उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, SDRF
Aarti Verma October 13, 2025 October 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट बैठक में 8 अहम फैसलों को मंजूरी…
Next Article संविदा फैकल्टी के तैनाती प्रस्ताव को मिला चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत का अनुमोदन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?