By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सोशल मीडिया के अनावश्यक इस्तेमाल से बचे पुलिस कर्मी, पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन हो सुनिश्चित
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > सोशल मीडिया के अनावश्यक इस्तेमाल से बचे पुलिस कर्मी, पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन हो सुनिश्चित
उत्तराखंड

सोशल मीडिया के अनावश्यक इस्तेमाल से बचे पुलिस कर्मी, पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन हो सुनिश्चित

Aarti Verma
Last updated: 2024/03/15 at 1:37 PM
Aarti Verma
Share
8 Min Read
SHARE

 

संवाददाता : हेमंत कुमार,

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा पुलिस लाइन देहरादून तथा पुलिस कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण

 

स्टोर के निरीक्षण में उपलब्ध उपकरणों व साजो सामान का लिया जायजा, वाहनों के रेगुलर मेंटेनेंस के दिये निर्देश

 

पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के भोजनालय को देखकर जाहिर की प्रसन्नता, एसएसपी देहरादून के संग लिया मेस में भोजन का आनंद

 

पुलिस लाइन स्थित इंडोर फायरिंग बट में आजमाए हाथ, टारगेट को किया छलनी

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में अधिकारी/ कर्मचारियो का लिया सम्मेलन, समस्याओं की ली जानकारी

 

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चुनावी मोड पर आते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के दिए निर्देश

 

पुलिस कार्यालय के निरीक्षण में सभी अभिलेखों का नियमित रूप से अद्यावधिक करने तथा सूचनाओं को समय से संबंधित को प्रेषित करने के दिये निर्देश

 

पुलिस कार्यालय में समस्त राजपत्रित अधिकारियों व शाखा प्रभारियों के साथ की गोष्टी, प्रार्थना पत्रों, विवेचनाओं व जांचों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने तथा लंबित जांचों/ विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

 

आज 15 मार्च को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र   करन सिंह नगन्याल द्वारा पुलिस लाइन जनपद देहरादून का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम पुलिस लाइन में आयोजित की गई परेड द्वारा पुलिस महानिरीक्षक  का मान-प्रणाम करते हुए उन्हें सलामी दी गई, परेड के निरीक्षण के उपरान्त पुलिस लाइन के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।

 

शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान आई0जी0  द्वारा शस्त्रागार में रखे अस्लाहो के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए, उनकी साफ-सफाई तथा मेन्टीनेंस पर विशेष ध्यान देने तथा नियमित रूप से सभी अधि0/कर्म0 को अस्लाहो की हैडलिंग कराने के निर्देश दिये गये।

 

स्टोर कार्यालय के निरीक्षण के दौरान एन्टीरायड उपकरणो, बुलेट पूफ्र जैकेटो एंव अन्य साजो सामान की जानकारी ली गई तथा आगामी लोकसभा चुनावो तथा जनपद देहरादून में समय-समय पर आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन/जुलूस/रैलियों के दृष्टिगत समुचित संख्या में एन्टीरायॅड उपकरणो की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान आई0जी0 महोदय द्वारा उपलब्ध वाहनो की साफ-सफाई तथा फिटनेस का जायजा लेते हुए वाहनों की मेंटेनेंस के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

 

पुलिस लाइन में कर्मचारियों के लिये तैयार किये गये अत्याधुनिक भोजनालय की प्रशांसा करते हुए महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों के लिये भोजन की गुणवत्ता को उच्च कोटी की रखने के निर्देश दिये गये, साथ ही एसएसपी देहरादून के साथ भोजनालय में भोजन का आनन्द लिया गया ततपश्चात् पुलिस लाइन में स्थित बैरकों व आवासीय परिसर का निरीक्षण कर प्रचलित निमार्ण कार्यो के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था उच्च कोटी के रखने तथा कर्मचारियो को अपने आवासीय परिसर के आस-पास स्वंय भी सफाई किये जाने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिये गये।

 

इस दौरान द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के लिये आयोजित किये किये मेडिकल हैल्थ चैकअप कैम्प का जायजा लिया गया, साथ ही सभी पुलिसकर्मीयों को स्वास्थ जागरूकता के प्रति नियमित रूप से जागरूक करते हुए उनके लिये समय-समय पर इसी प्रकार हेल्थ कैम्प आयोजित किये जाने तथा प्रत्येक पुलिस कर्मी का अनिवार्य रूप से वार्षिक हैल्थ चैकअप कराने के निर्देश दिये गये।

 

पुलिस लाइन स्थित फायरिंग बट के निरीक्षण के दौरान आई0जी0 द्वारा स्वंय भी फायरिंग का अभ्यास करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को समय-समय पर फायरिंग अभ्यास किये जाने के निर्देश दिये गये तत्पश्चात पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियो व उपस्थित कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया।

सम्मेलन के दौरान महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियो से उनकी समस्याओ के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उसके समयबद्व निस्तारण के लिये अधीनस्थ अधिकारियो को निर्देशित किया गया।

 

सम्मेलन के दौरान महोदय द्वारा उपस्थित अधि0/कर्म0 को निम्न दिशा-निर्देश दिये गयेः-

 

➡️ पुलिस कर्मियो द्वारा डयूटी के दौरान सोशल मीडिया का अनावश्यक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है तथा डयूटी के दौरान की वर्दी में फोटोज को अनावश्यक रूप से सोशल मीडिया में अपलोड किया जा रहा है, जो आपत्तिजनक है, सभी अधि0/कर्म0 सोशल मीडिया के प्रयोग के सम्बंध पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किये गये निर्देशो का शतःप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करे।

 

➡️आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद पुलिस को चुनावी मोड में आते हुए चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वो के विरूद्व 107/116, 110जी सीआरपीसी तथा गुंडा एक्ट के तहत अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

 

➡️सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थानो पर लम्बित विवेचनाओ का समयबद्व निस्तारण सुनिश्चित करे, अनावश्यक रूप से विवेचनाओ को लम्बित न रखा जाये, बिना किसी कारण के विवेचनओ को लम्बित रखने वाले थाना प्रभारियों के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

 

➡️सडको पर किये गये अस्थाई अतिक्रमण से सडक दुर्घटनाओ के होने की सम्भावना बनी रहती है, अतः सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सड़को पर किये जा रहे अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करे, जिससे सडक दुर्घनाओ में प्रभावी रोकथाम लगायी जा सकें।

 

➡️सडक दुर्घटना में किसी पुलिस कर्मी की मुत्यु विभाग के लिये एक अपूर्णनीय क्षति होती है, क्योकि एक जवान को तैयार करने में 02 साल का समय लगता है, अतः सभी पुलिसकर्मी डयूटी पर आते-जाते व अन्य समय में भी यातायात नियमों का पूर्णतः अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

 

पुलिस लाइन के निरीक्षण के पश्चात आई0जी0 द्वारा पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया पुलिस कार्यालय स्थित विभिन्न शाखाओ तथा सीओ पेशी कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान द्वारा कार्यालय में रखे अभिलेखों का अवलोकन करते हुए सभी अभिलेखो को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिये गये।

प्रधान लिपिक शाखा के निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों/कर्मचारियो के HRMS पोर्टल पर नॉमिनी एंव अन्य जानकारियों को भरे जाने तथा पोर्टल पर सूचना को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिये गये, जिससे भविष्य में कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे।

इसके अतिरिक्त पुलिस मुख्यालय एंव अन्य माध्यमों से मांगी गई सूचनाओं को समय से प्रेषित करने एंव सूचनाओं को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखने के निर्देश दिये गये।

 

कार्यालय में नियुक्त पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए महोदय द्वारा कार्यालय में नियुक्त निरीक्षकों को भी महत्वपूर्ण अपराधो की विवेचना दिये जाने सम्बंधी निर्देश दिये गये, साथ ही CM HELP LINE 1905 के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायती प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा प्रार्थना पत्रों को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान  द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा पुलिस कार्यालय की समस्त शाखा प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें लंबित जांचों, प्रार्थना पत्र तथा विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

You Might Also Like

विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…

चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…

रुड़की में अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर हुआ हादसा

सिमोग में दशहरा पर्व की धूम, सतपाल महाराज ने शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma March 15, 2024 March 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article महिला आयोग ने मनाया स्वछता पखवाड़ा, आयोग अध्यक्ष ने केंद्रीय विद्यालय में लगाई झाड़ू
Next Article मासूम चेहरों पर खुशी लौटाकर उनके लिये शिक्षा के द्वार खोलती दून पुलिस।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…
उत्तराखंड October 20, 2026
चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…
उत्तराखंड October 20, 2026
रुड़की में अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर हुआ हादसा
उत्तराखंड October 20, 2026
सिमोग में दशहरा पर्व की धूम, सतपाल महाराज ने शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन
उत्तराखंड October 20, 2026
सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?