By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मासूम चेहरों पर खुशी लौटाकर उनके लिये शिक्षा के द्वार खोलती दून पुलिस।
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मासूम चेहरों पर खुशी लौटाकर उनके लिये शिक्षा के द्वार खोलती दून पुलिस।
उत्तराखंडशिक्षा

मासूम चेहरों पर खुशी लौटाकर उनके लिये शिक्षा के द्वार खोलती दून पुलिस।

Aarti Verma
Last updated: 2024/03/16 at 4:08 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

 

रिपोर्टर : आरती वर्मा,

 

भिक्षावृत्ति, गुब्बारे बेचने, कूडा बीनने के कार्यों में लिप्त बच्चों के हाथों में थमाई किताबें।

 

“आपरेशन मुक्ति” अभियान के तहत प्रथम चरण में 88 बच्चों को किया चिन्हित, आगामी शिक्षा सत्र में सभी का विद्यालयों में कराया जायेगा दाखिला।

 

कूड़ा बीनने, बाल श्रम व अन्य कार्यों में लगे 14 बच्चों को किया रेस्क्यू

 

मैन पावर उपलब्ध कराने वाली एजेन्सियों का सत्यापन कर दिये कडे निर्देश, घरेलू कार्यों में बच्चों का न हो इस्तेमाल।

 

देहरादून : 01 मार्च  से ”भिक्षा नही शिक्षा दे”तथा “Support to Educate a child” की थीम पर प्रारम्भ हुये “ऑपरेशन मुक्ति”अभियान के तहत जनपद देहरादून की टीम द्वारा देहरादून क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में, बच्चो को भिक्षावृत्ति/बाल श्रम/घरेलू कार्य/गुब्बारे बेचने/कूड़ा बीनने के कार्याे में ना लगाये जाने हेतु चिन्हित किये जाने की कार्यवाही की गई।

 

अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरणः-

 

अभियान के दौरान प्रथम चरण में अब तक टीम द्वारा देहरादून क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न बस्तियों में जाकर शिक्षा से वंचित 88 बच्चों को चिन्हित कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया साथ ही बच्चों के अभिभावकों से मुलाकात कर उन्हें शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए बच्चो को स्कूल भेजने के लिये प्रेरित किया गया तथा बच्चों को भिक्षावृत्ति/बाल श्रम/घरेलू कार्य/गुब्बारे बेचने/कूड़ा बीनने इत्यादि कार्यों में न लगाये जाने की हिदायत दी गई । चिन्हित किये गये सभी बच्चों का आगामी शिक्षा सत्र के प्रारम्भ होने पर विद्यालयों में दाखिला कराया जायेगा।

 

टीम द्वारा अभियान के दौरान LIC बिल्डिंग के पास धर्मपुर से भिक्षावृत्ति में लिप्त 04 बच्चों को रेस्क्यू कर CWC के समक्ष प्रस्तुत कराया गया, आदेशानुसार CWC के 02 बालकों को समर्पण खुला आश्रय गृह चन्दन नगर देहरादून एवं 02 बालिकाओं को बालिका निकेतन केदारपुरम देहरादून में दाखिला कराया गया।

 

दौराने अभियान बैष्णवी फोटो फ्रेमिंग, शान्तिनगर गली न0- 2 ऋषिकेश से 05 बालकों को रेस्क्यू कर प्रतिष्ठान स्वामी के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करवाया गया।

 

आईएसबीटी देहरादून से भिक्षावृत्ति में लिप्त 05 महिलाओं के विरुद्ध उत्तर प्रदेश भिक्षावृत्ति अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया।

 

टीम द्वारा शिवाजी मार्ग कांवली रोड़ देहरादून में कूड़ा बीनते मिले 04 बच्चे को रेस्क्यू कर CWC के समक्ष प्रस्तुत कराया गया। आदेशानुसार CWC के चारों बालकों को समर्पण खुला आश्रय गृह चन्दन नगर देहरादून में दाखिल कराया गया।

 

अभियान के दौरान त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में दिनांक 13.03.24 को एक बालक बॉबी सिंह पुत्र शूरबीर सिंह निवासी- मंडाली जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 12 वर्ष जो घर से भागकर ऋषिकेश आ गया था को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति देहरादून के समक्ष प्रस्तुत कर समर्पण खुला आश्रय गृह में दाखिल किया गया, जिसके परिजनों से सम्पर्क कर आज दिनांक 15.03.24 को उसके पिता के सुपुर्द किया गया ।

 

अभियान के दौरान पॉश एरिया को चिन्हित कर 50 परिवारों को नाबालिग बच्चों को घरेलू कार्यों में न लगाये जाने हेतु बताया गया।

चमन विहार पटेलनगर में स्थित मिलन नामक प्लेसमेंट एजेंसी जोकि लोगों को नौकरी दिलाने का काम करती है चिन्हित कर आवश्यक पूछताछ की गयी तथा घरेलू व अन्य कार्यों में नाबालिक बच्चों का इस्तेमाल न हो इस सम्बन्ध में आवश्यक हिदायत दी गयी। जनपद में स्थित अन्य घरेलू कार्यों के लिये मैन पावर उपलब्ध कराने वाली ऐजेन्सीज को चिन्हित किया जा रहा है ।

You Might Also Like

उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

देहरादून : अपराध घटित होने पर पुलिस की तय हो जवाबदेही – धस्माना

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma March 16, 2024 March 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सोशल मीडिया के अनावश्यक इस्तेमाल से बचे पुलिस कर्मी, पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन हो सुनिश्चित
Next Article विकासनगर : खाटू श्याम सेवा समिति के द्वारा निकाली गई निशान यात्रा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप
उत्तराखंड October 7, 2026
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 7, 2026
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
उत्तराखंड October 7, 2026
देहरादून : अपराध घटित होने पर पुलिस की तय हो जवाबदेही – धस्माना
उत्तराखंड October 7, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ
उत्तराखंड October 6, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?