By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के निदेशक की अध्यक्षता में संपन्न…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > breaking > उत्तराखंड में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के निदेशक की अध्यक्षता में संपन्न…
breakingउत्तराखंडस्वास्थ्य

उत्तराखंड में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के निदेशक की अध्यक्षता में संपन्न…

Aarti Verma
Last updated: 2024/09/05 at 12:51 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

निदेशक डॉ. मनु जैन की अध्यक्षता में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न

 

उत्तराखंड में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के निदेशक की अध्यक्षता में संपन्न

 

देहरादून, 5 सितंबर 2024

 

उत्तराखंड में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन आज वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के निदेशक डॉ. मनु जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चिन्हित छह आकांक्षी ब्लॉकों की प्रगति की समीक्षा की गई। इनमें अल्मोड़ा जिले का स्यालदे, उत्तरकाशी का मोरी, हरिद्वार का बहादराबाद, ऊधम सिंह नगर का गदरपुर, पौड़ी गढ़वाल का दुगड्डा और बागेश्वर का कपकोट ब्लॉक शामिल हैं।

 

उक्त बैठक में राज्य के सहायक निदेशक मातृ एवं बाल स्वास्थ्य, सीनियर कन्सलटैंट मातृ स्वास्थ्य के साथ जनपदों के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी मातृ एवं बाल स्वास्थ्य द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

डॉ. मनु जैन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बैठक में मातृ मृत्यु अनुपात और शिशु मृत्यु दर को कम करने की प्राथमिकता पर जोर दिया, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का प्रमुख लक्ष्य हैं। उन्होंने सभी आकांक्षी ब्लॉकों के जिलों को निर्देश दिया कि वे तीन प्रमुख लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समयबद्ध कार्य योजना प्रस्तुत करें। इन लक्ष्यों में पहला, 90% से अधिक गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण गर्भावस्था की प्रथम तिमाही में सुनिश्चित करना, दूसरा, 90% से अधिक संस्थागत प्रसव की उपलब्धि, और तीसरा, 2500 ग्राम से कम वजन वाले नवजात शिशुओं की संख्या को 10% से नीचे लाना शामिल है।

 

इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए डॉ. जैन ने कई रणनीतिक उपाय पर विशेष जोर डाला। जिनमें गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, संस्थागत प्रसव की बढोतरी हेतु जागरूकता अभियान, विभिन्न माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, (आयरन-फोलिक एसिड एवं कैल्शियम की गोलियों ) आपूर्ति शृंखला प्रबंधन और रिपोर्टिंग में ध्यान केंद्रित करना शामिल है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में कमियों को दूर करने, स्वास्थ्य सेवा की क्षमता बढ़ाने, और समुदाय के बीच जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों के साथ समन्वय और मातृ स्वास्थ्य की रिपोर्टिंग और कार्यक्रम की समीक्षा प्रणाली ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर मजबूत करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

डॉ. मनु जैन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की पहचान, गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन की जांच और प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने पोषण और आयरन – फोलिक एसिड की गोलियों के वितरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, की फोकस्ड अप्रोच के तहत चिन्हित छह आकांक्षी ब्लॉकों की नियमित समीक्षा की जाएगी, और असाधारण कार्य करने वाले चिकित्सा अधिकारियों, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कार्यक्रम अधिकारी मातृ एवं बाल स्वास्थ्य तथा फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार प्रणाली शुरू की जाएगी।

 

डॉ. मनु जैन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने अन्य विभागों के साथ समन्वय पर भी जोर दिया ताकि स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाया जा सके।

You Might Also Like

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Health news
Aarti Verma September 5, 2024 September 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के चनौदा में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पहुँचकर शहीदों को किया नमन
Next Article शिक्षकों ने समाज में ज्ञान का संचार एवं अपने अनुभव और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के जीवन को आकार देने का कार्य किया है – मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल
उत्तराखंड October 30, 2026
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
उत्तराखंड October 30, 2026
मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां
उत्तराखंड October 29, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?