By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के चनौदा में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पहुँचकर शहीदों को किया नमन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के चनौदा में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पहुँचकर शहीदों को किया नमन
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के चनौदा में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पहुँचकर शहीदों को किया नमन

Aarti Verma
Last updated: 2024/09/02 at 10:56 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के चनौदा में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पहुँचकर शहीदों को किया नमन।

 

हम जिस विकास कार्य का भूमि पूजन करते हैं उसका लोकार्पण और उसका उद्घाटन भी हम करते हैं: रेखा आर्या

 

सोमेश्वर ( अल्मोड़ा): आज कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने सोमेश्वर बोरारो घाटी के चनौदा में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पहुँचकर शहीद स्वन्त्रता संग्राम सेनानियों को पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि आर्पित की ।

 

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष महिपाल सिंह भाकुनी ने मंत्री रेखा आर्य का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। स्वतंत्रता सेनानी शहीद दिवस पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्य ने कहा यह दिन बेहद ऐतिहासिक है क्योंकि अगर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति न दी होती तो आज हम भारत माता की जय का उद्घोष भी नहीं कर पाते और मुझे बेहद गर्व है कि मैं सोमेश्वर के बोरारो घाटी की बेटी हूं जहां मेरा जन्म हुआ। जहां के सैकड़ो स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सोमेश्वर विधानसभा के अंतर्गत सोमेश्वर की जनता के लिए विकास के अभूतपूर्व कार्य करने के लिए प्रयासरत हूं। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुझे यह अवगत कराते हुए बेहद खुशी हो रही है कि जब से सोमेश्वर की देवतुल्य जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है तब से लगातार हम क्षेत्र के विकास के लिए अग्रसर है और सोमेश्वर के अंतर्गत मठ, पुल समेत अनेकों ऐसे पुल हैं जिनका या तो निर्माण चल रहा है या फिर लोकार्पण हो चुका है। हमारी सरकार कार्यशैली में विश्वास रखती है । हम जिस विकास कार्य का भूमि पूजन करते हैं उसका लोकार्पण भी करते हैं और उसका उद्घाटन भी हम करते हैं। समय बदल चुका है अगर कार्य करने की इच्छा शक्ति हो और क्षेत्रीय देव तुल्य जनता का साथ हो तो कोई भी ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती जो विकास के रास्ते में रोड़ा बने।

 

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल , पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा , मंडल अध्यक्ष अंजली जोशी, जिलापंचायत सदस्य गीता जोशी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व जिलापंचायत सदस्य बालम भाकुनी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की वीरांगना धना बोरा, राजेंद्र बरकोटी, कुंदन भंडारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता लाल सिंह बजेठा, सुरेंद्र सिंह भाकुनी, प्रकाश भंडारी, चंदन बोरा, वीरेंद्र बोरा समेत तमाम संगठन के कार्यकर्ता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजन मौजूद रहे।

You Might Also Like

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha aarrya
Aarti Verma September 2, 2024 September 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जनसुनवाई में भूमि संबंधी शिकायतों की अधिकता, जिलाधिकारी ने दिए कार्यवाही के निर्देश…
Next Article उत्तराखंड में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के निदेशक की अध्यक्षता में संपन्न…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल
उत्तराखंड October 30, 2026
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
उत्तराखंड October 30, 2026
मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां
उत्तराखंड October 29, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?