By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: होली पर मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, उत्तराखंड में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > होली पर मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, उत्तराखंड में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान…
उत्तराखंड

होली पर मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, उत्तराखंड में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान…

Aarti Verma
Last updated: 2025/03/09 at 12:17 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

होली पर मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, उत्तराखंड में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान

मैंगलौर की फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, बिना लाइसेंस के चल रहा था पनीर निर्माण

मिलावटी पनीर, एडल्ट्रेट पाम ऑयल, रिफाइंड और केमिकल बरामद, 1 कुंटल पनीर नष्ट

खाद्य सुरक्षा विभाग की अपील – मिलावट की सूचना तुरंत दें, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

देहरादून/हरिद्वार,

सचिव स्वास्थ व आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार के दिशा निर्देशों पर होली के मद्देनजर उत्तराखंड में मिलावटखोरी के खिलाफ राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 7 मार्च 2025 को देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक प्राइवेट वाहन (बलेनो) से पनीर और मावा का वितरण करते हुए पाया गया। जांच में पता चला कि यह सामान हरिद्वार जिले के मैंगलौर क्षेत्र की एक निर्माण इकाई से लाया गया था। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड के निर्देश पर 9 मार्च 2025 को क्विक रिस्पांस टीम ने उक्त निर्माण इकाई पर छापा मारा।

बिना लाइसेंस के चल रही थी फैक्ट्री, मौके पर ही 1 कुंटल पनीर नष्ट

संयुक्त आयुक्त डॉ आर. के. सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे, दिलीप जैन एवं पुलिस बल के साथ इस फैक्ट्री पर छापा मारा गया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में बिना लाइसेंस के बड़े पैमाने पर पनीर निर्माण हो रहा था।

टीम ने लगभग 1 कुंटल मिलावटी पनीर, एडल्ट्रेट पाम ऑयल, रिफाइंड और अन्य हानिकारक केमिकल बरामद किए। प्रथम दृष्टया यह पनीर मिलावटी प्रतीत हुआ, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नियमानुसार इसका नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया और जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 1 कुंटल पनीर को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

इसके अलावा फैक्ट्री के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है, क्योंकि यह इकाई बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रही थी।

आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार का बयान:

“प्रदेश में मिलावटखोरी के खिलाफ हमारी ज़ीरो टॉलरेंस नीति है। होली जैसे बड़े त्योहार पर आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मिलावटखोरी में संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए।”

अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी का बयान:

“हमारी टीम लगातार बाजारों में खाद्य सामग्रियों की जांच कर रही है। इस छापेमारी में जो मिलावटी पनीर मिला है, उसकी प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि यदि उन्हें किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर संदेह हो, तो तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें।”

होली के मद्देनजर पूरे राज्य में जारी रहेगा मिलावटखोरी विरोधी अभियान

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड ने चेतावनी दी है कि त्योहारों पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी संदेह हो कि उनके क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं, तो तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते सख्त कदम उठाए जा सकें।

👉 मिलावट की शिकायत के लिए संपर्क करें :

📞 खाद्य सुरक्षा हेल्पलाइन :18001804246

📧 ईमेल: food.safety@uttarakhand.gov.in

✅ आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है! मिलावटखोरी के खिलाफ मिलकर लड़ें।

You Might Also Like

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…

लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Haridwar
Aarti Verma March 9, 2025 March 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article कम होगा बच्चों के बस्ते का बोझ, माह में एक दिन रहेगा बैग फ्री डे
Next Article दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के रक्तदान शिविर में 153 यूनिट रक्त एकत्रित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…
उत्तराखंड October 26, 2026
लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड October 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
उत्तराखंड October 25, 2026
चकराता में प्रीतम सिंह के किले पर भाजपा की नजर, बॉबी पंवार की एंट्री से 2027 का मुकाबला दिलचस्प
breaking October 25, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?