By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: एसएसपी दून की सख्ती का दिखा असर,घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > एसएसपी दून की सख्ती का दिखा असर,घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…
उत्तराखंड

एसएसपी दून की सख्ती का दिखा असर,घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Aarti Verma
Last updated: 2025/05/12 at 12:47 AM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून- 11/05/2025

एसएसपी दून की सख्ती का दिखा असर

नगर निगम रिकार्ड कार्यालय में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में चोरी किये गए रजिस्टर को आशारोड़ी के जंगल से किया बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त प्रॉपर्टी डीलिंग का करता है कार्य, मोटे कमीशन के लालच में अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम

रिकॉर्ड रूम से रजिस्टर चुरा कर राजपुर रोड स्थित भूमि का दाखिल खारिज किसी अन्य के नाम पर चढ़ाने की फिराक में अभियुक्त

कोतवाली नगर

06/05/25 को थाना कोतवाली नगर देहरादून में वादी श्री राकेश पाण्डेय रिकॉर्ड प्रभारी कर अनुभाग नगर निगम ने तहरीर दी कि 04/05/25 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नगर निगम रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़कर एक रजिस्टर चोरी कर कर लिया है। वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 182/2025 धारा 305(ई),331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

 

नगर निगम रिकॉर्ड रूम से दस्तावेज चोरी होने की घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में थाना कोतवाली नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा आज 11/05/25 को घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त रविन्द्र राणा पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम सावलपुर नवादा थाना सदर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 33 वर्ष को बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में बताया वह प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है। उसके परिचित प्रवीण रावत द्वारा उसे राजपुर रोड में राजकिशोर नाम के व्यक्ति के प्लॉट को बिकवाने के लिए संपर्क किया, जिस पर अभियुक्त उक्त प्लॉट को बिकवाने के लिए दिल्ली की पार्टी को लाया था परंतु कागजात चैक करने पर उक्त प्लॉट का दाखिला खारिज राजकिशोर जैन के नाम पर न होना जानकारी में आया तथा कागजात में कुछ कमी होने के कारण दाखिल खारिज होने पर दिक्कत आ रही थी, जिस पर राजकिशोर जैन द्वारा अभियुक्त को दाखिल खारिज उसके नाम पर कराने के एवज में 2% कमीशन व प्रति गज 5 हजार के हिसाब से पेमेट करने की बात कही। जिसके बाद अभियुक्त पिछले 3 माह से उक्त जमीन का दाखिल खारिज हेतु नगर निगम के चक्कर काट रहा था परन्तु निगम कार्यालय कर्म०गण द्वारा साफ मना करने पर अभियुक्त द्वारा अपने भाई योगेश व दोस्त के साथ राजपुर रोड स्थित संपति के रजिस्टर को चोरी कर उसमें स्वयं ही राजकिशोर का नाम चढ़ाकर दाखिल खारिज करने की योजना बनाई।

04/05/25 को अभियुक्त अपने भाई योगेश व दोस्त कुलदीप के साथ रात्रि अपने गांव से निकलकर रात करीब 12 बजे दून चौक पहुंचे पर तेज बारिश व तूफान होने व लोगो की चहल पहल ज्यादा होने के कारण वह इंतजार करने लगे तथा देर रात्रि समय करीब 3 बजे अभियुक्तों द्वारा निगम के पिछले तरफ से बगल में रखी सीढ़ी को लगाकर व गेट को धक्का देकर तोड़ा व बड़े पेंचकस से रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़कर अन्दर घुस गये, जहां पर काफी ढूंढने पर भी उन्हें राजपुर रोड की संपत्ति से संबंधित रजिस्टर नहीं मिला, इस दौरान अभियुक्त उक्त रजिस्टर के धोखे में कोई और रजिस्टर रिकॉर्ड रूम से उठा लाये इस दौरान सुबह के समय लोगो की चहलकदमी बढ़ने से अभियुक्त उक्त रजिस्टर को वापस नहीं रख पाए तथा उक्त रजिस्टर को अपने साथ लेकर अशरोड़ी जंगल के पास पन्नी से बांधकर छुपा दिया, जिसे अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा आशारोड़ी के जंगल से बरामद किया गया।

अभियुक्त का नाम पता –

रविन्द्र राणा पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम सावलपुर नवादा थाना सदर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 33 वर्ष ,

बरामद माल का विवरण –

नगर निगम वार्ड नं0 12 बकरालावाला का भवन एवं भूमि आदि के वार्षिक मूल्यांकन कर रजिस्ट्रर वर्ष 2014-2018

पुलिस टीम :-

1- व0उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगी कोतवाली नगर
2- उ0नि0 प्रवेश रावत – चौकी प्रभारी धारा
3- अ०उ0नि0 राजेश शाह चौकी प्रभारी दून अस्पताल
4- हे0का0 हर्षवर्धन सिंह
5- का0 लोकेन्द्र उनियाल
6- का0 नरेन्द्र सिंह
7- का0 संदीप

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

केदारनाथ-यमुनोत्री में बीमार श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी SDRF, दुर्गम रास्तों से सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

बिग न्यूज़ : 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dehradun SSP
Aarti Verma May 12, 2025 May 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री के जनभाव से प्रेरित डीएम ने स्लम एरियास को दुरूस्त करने की कवायद शुरू कर दी हैः
Next Article संदिग्धों की तलाश हेतु पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
उत्तराखंड October 25, 2026
चकराता में प्रीतम सिंह के किले पर भाजपा की नजर, बॉबी पंवार की एंट्री से 2027 का मुकाबला दिलचस्प
breaking October 25, 2026
महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड October 24, 2026
केदारनाथ-यमुनोत्री में बीमार श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी SDRF, दुर्गम रास्तों से सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
उत्तराखंड October 24, 2026
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
उत्तराखंड October 24, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?