By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर नशा तस्करों पर कार्रवाई: नेपाली तस्कर समेत दो गिरफ्तार, 44 ग्राम स्मैक बरामद…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर नशा तस्करों पर कार्रवाई: नेपाली तस्कर समेत दो गिरफ्तार, 44 ग्राम स्मैक बरामद…
उत्तराखंडक्राइम

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर नशा तस्करों पर कार्रवाई: नेपाली तस्कर समेत दो गिरफ्तार, 44 ग्राम स्मैक बरामद…

Aarti Verma
Last updated: 2025/07/11 at 10:57 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख: नानकमत्ता पुलिस द्वारा नेपाली तस्कर सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नानकमत्ता पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लगभग 44 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नेपाली मूल का तस्कर भी शामिल है।

➡️ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नानकमत्ता पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुखदेव सिंह (35 वर्ष) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी बिजली कॉलोनी, सिद्धा नवदिया, थाना नानकमत्ता, जिला ऊधम सिंह नगर और तेज सिंह (27 वर्ष) पुत्र नैन सिंह निवासी कंचनपुर वार्ड नं0 09, सीमा प्रहरी चौकी- ब्रह्मदेव, जिला-कंचनपुर, महाकाली अंचल, नेपाल को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि नेपाली अभियुक्त तेज सिंह स्मैक खरीदने के लिए खटीमा आया था।

➡️ अभियुक्तों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और लगभग ₹8000 की नेपाली मुद्रा भी बरामद की गई है।

नेपाल सीमा से मिली थी शिकायत, स्पेशल ब्रांच ने भी की पूछताछ

➡️ गौरतलब है कि एसएसपी उधमसिंहनगर को स्पेशल ब्रांच, नेपाल सीमा से अभियुक्त सुखदेव और उसके भाई लखविंदर के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। शिकायत में बताया गया था कि ये लोग नेपाली मूल के युवाओं को स्मैक बेच रहे हैं। इस मामले में, स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने भी गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ की है। साथ ही, नेपाल की पुलिस को भी इस कार्रवाई के बारे में सूचित कर दिया गया है।

आपराधिक इतिहास:-

➡️ पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सुखदेव का भाई लखविंदर पहले भी दो बार एनडीपीएस अधिनियम के तहत जेल जा चुका है। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्त सुखदेव भी पहले एक बार झनकायिया थाने से एनडीपीएस मामले में जेल जा चुका है।


➡️ एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Ssp manikant Mishra
Aarti Verma July 11, 2025 July 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article आईटीडीए द्वारा “साइबर अपराधों की नवीन प्रवृत्तियाँ” पर कार्यशाला आयोजित – साइबर जागरूकता की दिशा में अहम पहल
Next Article SDRF उत्तराखंड द्वारा प्रेम नगर घाट व कांगड़ा घाट पर डूबते तीन कांवरियों का सफल रेस्क्यू…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…
उत्तराखंड क्राइम October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
उत्तराखंड October 31, 2026
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?