By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: आईटीडीए द्वारा “साइबर अपराधों की नवीन प्रवृत्तियाँ” पर कार्यशाला आयोजित – साइबर जागरूकता की दिशा में अहम पहल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > आईटीडीए द्वारा “साइबर अपराधों की नवीन प्रवृत्तियाँ” पर कार्यशाला आयोजित – साइबर जागरूकता की दिशा में अहम पहल
उत्तराखंड

आईटीडीए द्वारा “साइबर अपराधों की नवीन प्रवृत्तियाँ” पर कार्यशाला आयोजित – साइबर जागरूकता की दिशा में अहम पहल

Aarti Verma
Last updated: 2025/07/11 at 9:51 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

आईटीडीए द्वारा “साइबर अपराधों की नवीन प्रवृत्तियाँ” विषय पर कार्यशाला आयोजित – राज्य सरकार के अधिकारियों हेतु साइबर जागरूकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
देहरादून:  11 जुलाई 2025,
स्थान: सीएसआई सभागार, देहरादून एवं ज़ूम प्लेटफ़ॉर्म

सूचना प्रौद्योगिकी विकास ऐजेंसी (ITDA), उत्तराखंड सरकार द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “साइबर अपराधों की नवीन प्रवृत्तियाँ” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला दिनांक 11 जुलाई 2025 को आयोजित की गई।

यह कार्यशाला श्री नितेश झा, सचिव – सूचना प्रौद्योगिकी, उत्तराखंड शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित की गई। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार के कार्यालयों में साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा अधिकारियों के बीच साइबर हाइजीन व जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार की कार्यशालाओं का नियमित आयोजन अत्यंत आवश्यक है। इन्हीं दिशानिर्देशों की निरंतरता में इस कार्यशाला की योजना बनाई गई।

कार्यक्रम में 125 से अधिक अधिकारी भौतिक रूप से CSI सभागार, देहरादून में उपस्थित रहे, जबकि राज्य के 50 से अधिक कार्यालयों ने ज़ूम प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से वर्चुअल भागीदारी सुनिश्चित की।

कार्यक्रम की शुभारंभ श्री गौरव कुमार, निदेशक, आईटीडीए के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने साइबर सुरक्षा की वर्तमान चुनौतियों व उससे निपटने की रणनीतियों पर विचार रखे। इसके उपरांत तीरथ पाल सिंह, अपर निदेशक, आईटीडीए ने कार्यशाला की प्रासंगिकता और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संदर्भ प्रस्तुति दी।

मुख्य वक्ता राहुल मिश्रा, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के सलाहकार, लखनऊ से विशेष रूप से आमंत्रित थे। उन्होंने साइबर अपराधों की बदलती प्रवृत्तियों, हालिया केस स्टडीज तथा साइबर अपराधियों की तकनीकों से बचाव के उपायों पर विस्तृत व्याख्यान दिया।

इसके अतिरिक्त, CERT UK टीम के सदस्यों — आशीष उपाध्याय AGM साइबर सुरक्षा, आईटीडीए एवं शिवम, रजत, तथा ऋषभ ने राज्य में लागू साइबर सुरक्षा पहल, विभागीय आईटी प्रणालियों की सुरक्षा और साइबर अनुपालन प्रक्रियाओं पर जानकारी दी।

कार्यक्रम का समापन इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र और फीडबैक सेशन के साथ हुआ, जिससे अधिकारियों को अपने विभागों में साइबर सुरक्षा को और बेहतर ढंग से लागू करने की दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

यह कार्यशाला राज्य सरकार के डिजिटल बुनियादी ढांचे को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई है और आईटीडीए भविष्य में भी इसी प्रकार के सत्रों का आयोजन करता रहेगा।

 

You Might Also Like

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma July 11, 2025 July 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पुलिस ने कार चालक की तहरीर पर तीन कांवड़ियों को लिया हिरासत में, दर्ज किया मुकदमा
Next Article एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर नशा तस्करों पर कार्रवाई: नेपाली तस्कर समेत दो गिरफ्तार, 44 ग्राम स्मैक बरामद…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड November 1, 2026
चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक फंसा, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
breaking November 1, 2026
चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल
उत्तराखंड क्राइम November 1, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?