By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड की प्रतिभा का परचम, वैष्णवी लोहनी बनीं ‘मिस टैलेंटेड’
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड की प्रतिभा का परचम, वैष्णवी लोहनी बनीं ‘मिस टैलेंटेड’
उत्तराखंड

उत्तराखंड की प्रतिभा का परचम, वैष्णवी लोहनी बनीं ‘मिस टैलेंटेड’

Aarti Verma
Last updated: 2026/03/22 at 2:48 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

रिपोर्टर : आरती वर्मा,

उत्तराखंड की प्रतिभा का परचम, वैष्णवी लोहनी बनीं ‘मिस टैलेंटेड’

डोईवाला : सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 के ग्रैंड फिनाले में वैष्णवी लोहनी ने ‘मिस टैलेंटेड’ का खिताब अपने नाम कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रतीक है।

गौरतलब है कि वैष्णवी इससे पहले मिस उत्तराखंड 2025 में फर्स्ट रनरअप रह चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने मिस अल्मोड़ा, मिस फोटोजेनिक, मिस ब्यूटीफुल स्माइल और मिस ब्यूटीफुल स्किन जैसे कई प्रतिष्ठित खिताब भी अपने नाम किए हैं, जो उनकी बहुआयामी प्रतिभा को दर्शाते हैं।

इस बार के टैलेंट राउंड में वैष्णवी ने प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के भजन बम लहरी पर योग और नृत्य का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति में भारतीय संस्कृति की झलक, लय और आध्यात्मिक भाव का अनूठा समावेश देखने को मिला, जिसने सभी को अचंभित कर दिया।

वैष्णवी का कहना है कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उन्हें न केवल आत्मविश्वास देती हैं, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाने का भी अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि योग और नृत्य जैसी कलाओं के माध्यम से वह भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहती हैं और लोगों को इसके महत्व से अवगत कराना उनका लक्ष्य है।

साईं सृजन पटल परिवार ने वैष्णवी लोहनी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दिखाती है कि समर्पण और संस्कार के साथ सफलता अवश्य मिलती है।

वहीं, पटल के संस्थापक प्रो.(डॉ.) के. एल. तलवाड़ ने कहा कि वैष्णवी ने अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति से पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने यह भी बताया कि साईं सृजन पटल द्वारा वैष्णवी को सम्मानित किया जाएगा।

You Might Also Like

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा

. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma March 22, 2026 March 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी की स्थायी नेतृत्व की क्षमता पर वरिष्ठ पत्रकार बसंत निगम का नजरिया
Next Article मुख्य समारोह को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, आयुक्त, डीएम व एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं, समयबद्व तैयारियों के दिए निर्देश…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
उत्तराखंड October 9, 2026
युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 9, 2026
. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड October 8, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?