By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्य समारोह को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, आयुक्त, डीएम व एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं, समयबद्व तैयारियों के दिए निर्देश…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मुख्य समारोह को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, आयुक्त, डीएम व एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं, समयबद्व तैयारियों के दिए निर्देश…
उत्तराखंड

मुख्य समारोह को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, आयुक्त, डीएम व एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं, समयबद्व तैयारियों के दिए निर्देश…

Aarti Verma
Last updated: 2026/03/22 at 3:28 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

चार साल बेमिसालः 23 मार्च को राजधानी देहरादून में होगा मुख्य समारोह, मुख्यमंत्री जनता को करेंगे संबोधित, पूरे प्रदेश में लाइव प्रसारण

चार वर्षो की विकास गाथा, विकास योजनाओं की झलक, जन जन की सरकार, थीम पर आयोजित होगें विविध कार्यक्रम

मुख्य समारोह को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, आयुक्त, डीएम व एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं, समयबद्व तैयारियों के दिए निर्देश।

कोई चूक नहीं, बैकअप प्लान अनिवार्य, हर व्यवस्था पर पैनी नजर, मिनट टू मिनट प्लान पर आयुक्त व डीएम ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून : उत्तराखंड राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 से 25 मार्च तक प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” थीम के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में 23 मार्च को आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपराह्न 12ः30 बजे जनता को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जनपदों में सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।

 

मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने हेतु गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने एक दिन पूर्व रविवार को परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी नोडल अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य मंच, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा विद्युत एवं साउंड सिस्टम के लिए पर्याप्त बैकअप रखा जाए।

साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम स्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण वितरण एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के निर्गमन की समुचित व्यवस्था की जाए। प्रतिभागियों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं हल्के जलपान की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने अवगत कराया कि “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। कार्यक्रम में विगत चार वर्षों में हुए संतुलित विकास कार्यों तथा उत्तराखंड को एक श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान राज्य आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष विनय रोहिला, पूर्व अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अशोक वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा

. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma March 22, 2026 March 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड की प्रतिभा का परचम, वैष्णवी लोहनी बनीं ‘मिस टैलेंटेड’
Next Article उत्तराखंड में विभागों का पुनर्वंटन: राज्यपाल ने नई कार्य आवंटन सूची की जारी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
उत्तराखंड October 9, 2026
युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 9, 2026
. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड October 8, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?