By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दून पहुंचने पर सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत, कल पीओपी में होंगी शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दून पहुंचने पर सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत, कल पीओपी में होंगी शामिल
उत्तराखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दून पहुंचने पर सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत, कल पीओपी में होंगी शामिल

Aarti Verma
Last updated: 2026/06/12 at 9:25 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दून पहुंचने पर सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत, कल पीओपी में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

दो दिवसीय दौरे लिए राष्ट्रपति आज देहरादून पहुंच गई हैं। कल शनिवार को वह भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसके तहत अलग-अलग मार्गों पर रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित रूट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा सुरक्षा एजेंसियां लगातार निरीक्षण कर रही हैं। दून पुलिस शहर में प्रवेश करने वाले हर वाहन की सघन जांच कर रही है। जिले की सीमाओं पर स्थापित चेक पोस्टों पर पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच के साथ सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है।


इसके अलावा शहर के सभी होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और लॉजों में ठहरे लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्लान लागू किया गया है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि सुरक्षा जांच में सहयोग करें और निर्धारित यातायात निर्देशों का पालन करें।

You Might Also Like

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma June 12, 2026 June 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पंतनगर यूनिवर्सिटी के छात्रावास में फूड प्वाइजनिंग, चिकन-पनीर खाने के बाद मची अफरा-तफरी
Next Article देहरादून : गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के चिन्हीकरण अभियान में तेजी लाने के डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने दिए निर्देश…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड November 1, 2026
चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक फंसा, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
breaking November 1, 2026
चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल
उत्तराखंड क्राइम November 1, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?