By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून में SIR अभियान की समीक्षा, धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून में SIR अभियान की समीक्षा, धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश
उत्तराखंड

देहरादून में SIR अभियान की समीक्षा, धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश

Aarti Verma
Last updated: 2026/06/15 at 1:21 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की, गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश…

देहरादून : 15 जून 2026,

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून, अभिनव शाह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs) की बैठक ली।

बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान गणना प्रपत्रों के वितरण, डिजिटाइजेशन तथा अन्य संबंधित कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई तथा विभिन्न क्षेत्रों में आ रही चुनौतियों एवं समस्याओं पर चर्चा की गई। जिन विधानसभा क्षेत्रों एवं बूथों में कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई, वहां कारणों का विश्लेषण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कम प्रगति वाले क्षेत्रों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर अभियान में अपेक्षित तेजी लाने को कहा। साथ ही, स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने पर बल दिया।

बैठक में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को आवश्यकतानुसार हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि डिजिटाइजेशन प्रक्रिया एवं कार्यप्रणाली संबंधी समुचित प्रशिक्षण से त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जा सकेगा।
उन्होंने गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा करते हुए आगामी चरणों में इसकी गति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रत्येक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी को अपने क्षेत्र में कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के लिए कहा।

https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260615-WA0018.mp4
https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260615-WA0017.mp4
https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260615-WA0016.mp4
https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260615-WA0019.mp4
https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260615-WA0020.mp4

बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद देहरादून में गणना प्रपत्रों के वितरण कार्य में निरंतर प्रगति दर्ज की जा रही है तथा वितरण प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में निर्वाचन विभाग से जुड़े अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma June 15, 2026 June 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा, बुजुर्गों के उत्पीड़न पर एसडीएम को जांच के आदेश
Next Article भीमावाला नावघाट पुल की सुरक्षा को डीएम और जिला खनन अधिकारी का बड़ा फैसला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड October 12, 2026
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?