By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज, 17 जून से शुरू होंगे कार्यक्रम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज, 17 जून से शुरू होंगे कार्यक्रम
उत्तराखंड

‘नशा मुक्त भारत अभियान’ को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज, 17 जून से शुरू होंगे कार्यक्रम

Aarti Verma
Last updated: 2026/06/16 at 6:13 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम

देहरादून : 16 जून 2026,

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार तथा समाज कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार जनपद देहरादून में 17 जून से 26 जून, 2026 तक “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” विषयक विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के सहयोग से व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि इस संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह के निर्देशानुसार जनपद के सभी विकासखण्डों, बहुउद्देशीय शिविरों, पंचायत स्तर की बैठकों तथा विभिन्न संस्थानों में नशा मुक्ति संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शपथ ग्रहण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 17 से 20 जून तक फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं मैराथन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें लगभग 400 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिताओं के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 21 से 26 जून तक प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर रैली, दौड़ प्रतियोगिता, वॉकाथॉन, भाषण प्रतियोगिता, योग प्रतियोगिता, हस्ताक्षर अभियान तथा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत राजकीय डॉ. भीमराव आंबेडकर बालक छात्रावास कण्डोली, महिला आईटीआई परिसर, राजकीय नशा मुक्ति केन्द्र रायवाला, सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं नशा मुक्ति केन्द्रों में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही नशा प्रभावित एवं चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि नशे के विरुद्ध जनजागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाओं को भी अभियान से जोड़ा गया है। उन्होंने सभी विभागों, संस्थाओं एवं युवाओं से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

सीडीओ ने विभागों को निर्देश दिए है कि अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के फोटोग्राफ, वीडियो एवं व्यय विवरण जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को निर्धारित समयावधि में उपलब्ध करें, ताकि अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन किया जा सके।

You Might Also Like

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma June 16, 2026 June 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने पर अधिवक्ता मनीष धीमान का स्वागत
Next Article किशाऊ बांध परियोजना को मिली रफ्तार, अमित शाह की अध्यक्षता में छह राज्यों में बनी सहमति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड October 12, 2026
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?