By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने पर अधिवक्ता मनीष धीमान का स्वागत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने पर अधिवक्ता मनीष धीमान का स्वागत
उत्तराखंड

कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने पर अधिवक्ता मनीष धीमान का स्वागत

Aarti Verma
Last updated: 2026/06/16 at 9:52 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

रिपोर्टर : आरती वर्मा,

कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने पर अधिवक्ता मनीष धीमान का स्वागत

डोईवाला : पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा से सकुशल लौटने पर अधिवक्ता एवं समाजसेवी मनीष धीमान का स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं शुभचिंतकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।

विदित हो कि विगत 3 जून को कैलाश मानसरो यात्रा में जाने वाले जत्थे में मनीष धीमान शामिल हुए थे जिसमें कैलाश मानसरोवर व पर्वत के दर्शन एवं परिक्रमा के उपरांत मंगलवार को वापस लौटे।

कैलाशी मनीष धीमान ने अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि भगवान शिव की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से उन्हें इस पावन यात्रा को पूर्ण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने यात्रा को आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मिक शांति और श्रद्धा का अद्भुत संगम बताया।

स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने कैलाश यात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भगवान शिव के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा और उपस्थित लोगों ने “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ भगवान शिव का स्मरण किया। स्थानीय नागरिकों ने मनीष धीमान के उज्ज्वल भविष्य एवं समाज सेवा के कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर संजय गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, अधिवक्ता मनोहर सिंह सैनी, महेश लोधी, राजीव चौहान, अरुण टम्टा, संदीप जोशी, आशुतोष लोधी, प्रशांत बैरवान, नेत्रपाल रोहिला, व्योम गोयल, राहुल बिष्ट, जयदेव धीमान, निधि लोधी, मधु तड़ियाल, नेहा, शिवानी पंवार, कीर्ति, करिश्मा, अभिषेक लोधी, जतिन साहनी, सुरेश मनवाल, संजय सक्सेना, नेत्रपाल रोहिला, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma June 16, 2026 June 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article भीमावाला नावघाट पुल की सुरक्षा को डीएम और जिला खनन अधिकारी का बड़ा फैसला
Next Article ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज, 17 जून से शुरू होंगे कार्यक्रम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड October 12, 2026
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?