By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: शक्ति केंद्रों की बैठक में बोले महेंद्र भट्ट- योजनाबद्ध बूथ प्रबंधन से बढ़ेगा जनसंपर्क
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > शक्ति केंद्रों की बैठक में बोले महेंद्र भट्ट- योजनाबद्ध बूथ प्रबंधन से बढ़ेगा जनसंपर्क
उत्तराखंड

शक्ति केंद्रों की बैठक में बोले महेंद्र भट्ट- योजनाबद्ध बूथ प्रबंधन से बढ़ेगा जनसंपर्क

Aarti Verma
Last updated: 2026/06/26 at 3:00 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

योजनाबद्ध बूथ प्रबंधन से बढ़ेगा जनसंपर्क- महेंद्र भट्ट

माजरी मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई पुष्पांजलि

डोईवाला— भारतीय जनता पार्टी माजरी मंडल द्वारा शक्ति केंद्र संयोजकों की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान और बूथ प्रबंधन संगठन की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर योजना, निरंतर संपर्क और जवाबदेही के साथ किया गया कार्य ही संगठन को मजबूत आधार प्रदान करता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका को गंभीरता से निभाते हुए संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सक्रिय रहना चाहिए।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ और शक्ति केंद्रों से ही शुरू होती है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से जनसंपर्क प्रभावी बनता है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिलती है।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि संगठनात्मक कार्यक्रमों की सफलता अनुशासन, समयबद्ध कार्यप्रणाली और सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी मंडलों और शक्ति केंद्रों पर निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में एसआईआर अभियान, बूथ प्रबंधन की रूपरेखा तथा आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रभारी दान सिंह रावत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता नयाल, मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, चंद्रभान पाल, मनोज पाल, अंजार अली, मनोज कांबोज, पंकज रावत, चंद्रकला, अशोक कुमार, नाथूराम, जसपाल सिंह, जसविंदर सिंह डाली सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You Might Also Like

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma June 26, 2026 June 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article ऋषिकेश : जोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम का भव्य आयोजन
Next Article मुख्यमंत्री धामी की पहल को गति, रतूड़ा में आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा राज्य अतिथि गृह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड October 12, 2026
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?