By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ऋषिकेश : जोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम का भव्य आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > ऋषिकेश : जोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम का भव्य आयोजन
उत्तराखंड

ऋषिकेश : जोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम का भव्य आयोजन

Aarti Verma
Last updated: 2026/06/26 at 1:05 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

जोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम का भव्य आयोजन

बाल संतों के लिए आनंद ज्ञान एवं संस्कारों का अनुपम उत्सव

ऋषिकेश 26 जून 2026:- संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से दिल्ली रोड स्थित ग्रैंड अशोक फार्म, रुड़की में जोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन हुआ। इस अवसर पर मसूरी जोन की लगभग 63 शाखाओं से आए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, श्रद्धालुओं एवं संगत ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

बाल समागम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ते हुए उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना तथा उनमें प्रेम, सेवा, सद्भाव और मानवता जैसे गुणों का विकास करना था।

इस अवसर पर दिल्ली से आई ज्ञान प्रचारक बहन डाॅ0 ज्ञानमनी सक्सेना ने उपस्थित संगत एवं बच्चों को संबोधित करते हुए सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश सांझा किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही आध्यात्मिक ज्ञान एवं श्रेष्ठ संस्कारों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। आध्यात्मिक शिक्षा बच्चों के चरित्र निर्माण की मजबूत नींव रखती है तथा उन्हें जीवन में सही दिशा, सकारात्मक सोच और उत्तम व्यक्तित्व प्रदान करती है।

इस आयोजन में बाल संतों ने भजन, कविताएँ, प्रेरणादायी विचार, लघु नाटक तथा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रदर्शित करी। उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित भक्तों एवं श्रद्धालुजनों को भावविभोर कर दिया। वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में आध्यात्मिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन न केवल बच्चों के भीतर नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, संवेदनशील एवं आदर्श नागरिक बनने की दिशा भी प्रदान करते हैं।

समागम के दौरान बच्चों को मानवता, प्रेम, सेवा, भाईचारे और सद्भावना के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी गई। साथ ही विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर ब्रांच मुखी सागर कुकडेजा ने उपस्थित सभी साध संगत, अभिभावकों, बच्चों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। निसंदेह यह बाल समागम प्रेम, मानवता, भाईचारे, सेवा एवं आध्यात्मिक जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक सफल एवं प्रेरणादायी प्रयास सिद्ध हुआ।

You Might Also Like

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Rishikesh
Aarti Verma June 26, 2026 June 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंग समुदाय से प्रशासन की सकारात्मक वार्ता जारी; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Next Article शक्ति केंद्रों की बैठक में बोले महेंद्र भट्ट- योजनाबद्ध बूथ प्रबंधन से बढ़ेगा जनसंपर्क
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड October 12, 2026
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?