By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: विधिक सेवा शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ, 3500 से अधिक लोग हुए शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > विधिक सेवा शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ, 3500 से अधिक लोग हुए शामिल
उत्तराखंड

विधिक सेवा शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ, 3500 से अधिक लोग हुए शामिल

Aarti Verma
Last updated: 2026/09/06 at 1:51 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : 06 सितम्बर, 2026, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

सेलाकुई में बहुउद्देशीय विधिक सेवा शिविर, 3500 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा दिनांक 06 सितम्बर, 2026 को जय कम्युनिटी सेंटर, सेलाकुई एवं पी.एम. श्री शहीद सत्येन्द्र चौहान अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, सेलाकुई, देहरादून में बहुउद्देशीय विधिक सेवाएं एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की गरिमामयी उपस्थिति में माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय आर.के. खुल्बे, सदस्य सचिव उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल प्रदीप कुमार मणि, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष अनिल कुकरेती, सचिव अजय बिष्ट एवं कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग, देहरादून के कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। सचिव सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक न्याय एवं योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है।

मुख्य न्यायाधीश महोदय का संबोधन:

मुख्य न्यायाधीश ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए कहा कि कलाकारों ने नशे के दुष्परिणामों को बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया और नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई कि “हमारी नई पीढ़ी उड़ता पंजाब मूवी की तरह नशे में बर्बाद न हो, हमें अपने युवाओं को ड्रग से बचाना है।” उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों पर ध्यान देना होगा ताकि युवा नशे की चपेट में न आएं।

मुख्य न्यायाधीश महोदय के संबोधन के उपरांत विभिन्न सामग्री वितरित की गई:

 न्यायमूर्तिगण के कर-कमलों द्वारा –
शिक्षा के क्षेत्र में:- 4 विद्यालयों को कंप्यूटर, यूपीएस व प्रिंटर, 5 विद्यालयों को आरओ वाटर प्यूरीफायर तथा वर्ष 2025-26 में कक्षा 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किए गए।

जन-कल्याण सामग्री:-जरूरतमंदों को स्कूल बैग, स्टेशनरी, ट्रैक सूट, कंबल, मेडिकल किट, महालक्ष्मी किट, बेबी किट तथा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर एवं श्रवण यंत्र वितरित किए गए।

सम्मान:- शिविर की स्वच्छता में सहयोग करने वाले 12 पर्यावरण मित्रों को न्यायमूर्ति द्वारा सम्मानित किया गया।

सामान वितरण के उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टॉलों का निरीक्षण किया गया

मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा शिविर में लगे 40 से अधिक सरकारी विभागों एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राफिक एरा, सीमा डेंटल कॉलेज एवं राही नेत्रधाम द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का विशेष निरीक्षण किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन, ईसीजी जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण, सीमा डेंटल कॉलेज द्वारा दंत जांच एवं राही नेत्रधाम द्वारा नेत्र जांच कर जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए गए।

विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में अपनी योजनाओं और कार्यों से 2000 से अधिक लाभार्थी लाभान्वित किये गए तथा इस शिविर में लगभग 3500 से अधिक व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

You Might Also Like

देहरादून में दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम का मौका

देहरादून: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का अभियान…

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma September 6, 2026 September 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article उफनती हुड्डी नदी के बीच फंसे तीन लोगों को सकुशल निकाला
Next Article उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम का मौका
उत्तराखंड October 23, 2026
देहरादून: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का अभियान…
उत्तराखंड October 23, 2026
नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 23, 2026
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना
उत्तराखंड October 22, 2026
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर
उत्तराखंड October 22, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?