By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उफनती हुड्डी नदी के बीच फंसे तीन लोगों को सकुशल निकाला
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > उफनती हुड्डी नदी के बीच फंसे तीन लोगों को सकुशल निकाला
उत्तराखंड

उफनती हुड्डी नदी के बीच फंसे तीन लोगों को सकुशल निकाला

Aarti Verma
Last updated: 2026/09/06 at 5:53 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

उफनती हुड्डी नदी के बीच SDRF का साहसिक रेस्क्यू, दूसरी ओर फंसे तीन लोगों को सकुशल निकाला

दिनांक 05 सितंबर 2026 को जनपद चंपावत के छीनीगोठ क्षेत्र में हुड्डी नदी का जलस्तर एवं वेग अचानक बढ़ने से नदी के दूसरी ओर तीन व्यक्ति फंस गए। तीनों व्यक्ति पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गए थे, इसी दौरान नदी का प्रवाह तेज हो जाने के कारण उनके वापस लौटने का मार्ग अवरुद्ध हो गया।

स्थानीय पटवारी द्वारा सूचना दिए जाने पर पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक दीपक चंद्र जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों एवं वाहन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों के सामने तेज बहाव वाली नदी को पार कर फंसे हुए लोगों तक पहुंचने की चुनौती थी। विषम परिस्थितियों और नदी के बढ़ते वेग के बीच टीम ने अदम्य साहस, सूझबूझ एवं रेस्क्यू कौशल का परिचय देते हुए अभियान को आगे बढ़ाया।

SDRF जवानों ने कठिन परिस्थितियों में सुरक्षित रेस्क्यू तकनीकों का प्रयोग करते हुए नदी के दूसरी ओर फंसे तीनों व्यक्तियों तक पहुंच बनाई और एक-एक कर सभी को सकुशल सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण:-

1. पार्वती तिवारी, पत्नी दीपक तिवारी, उम्र 36 वर्ष, निवासी छीनीगोठ।

2. मुकेश जोशी, पुत्र हरिदत्त जोशी, उम्र 50 वर्ष, निवासी छीनीगोठ।

3. दीपक तिवारी, पुत्र हरिनंदन तिवारी, उम्र 40 वर्ष, निवासी छीनीगोठ।

SDRF टीम की तत्परता, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा के चलते नदी के तेज बहाव के बीच फंसे तीनों लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

You Might Also Like

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

केदारनाथ-यमुनोत्री में बीमार श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी SDRF, दुर्गम रास्तों से सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

बिग न्यूज़ : 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त…

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, SDRF
Aarti Verma September 6, 2026 September 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील, दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र
Next Article विधिक सेवा शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ, 3500 से अधिक लोग हुए शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड October 24, 2026
केदारनाथ-यमुनोत्री में बीमार श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी SDRF, दुर्गम रास्तों से सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
उत्तराखंड October 24, 2026
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
उत्तराखंड October 24, 2026
बिग न्यूज़ : 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त…
उत्तराखंड October 24, 2026
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण
उत्तराखंड October 23, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?