By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: रक्तदान को लेकर निकली जागरूकता रैली, लोगों से शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > रक्तदान को लेकर निकली जागरूकता रैली, लोगों से शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
उत्तराखंड

रक्तदान को लेकर निकली जागरूकता रैली, लोगों से शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

Aarti Verma
Last updated: 2026/09/13 at 3:41 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

रक्तदान जागरूकता रैली निकालकर किया जनजागरूक

ऋषिकेश : सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से कल 14 सितंबर को डोबरा विस्थापित बारात घर, लक्कड़ घाट रोड में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर रविवार शाम को दोपहिया वाहन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

रैली में संत निरंकारी मिशन के सेवादारों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोपहिया वाहनों पर सवार सेवादारों ने विस्थापित असेना, डोबरा, चोपड़ा फार्म, डोबरा आदि क्षेत्रों से गुजरते हुए लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी।

मिशन के वॉलिंटियर्स हाथों में तख्तियां लिए रक्तदान महादान, रक्तदान महादान है इससे बड़ा नहीं कोई वरदान है, छोड़ के सारे काम आओ करें हम रक्तदान आदि नारे लगाते हुए क्षेत्र की जनता को जागरूक किया।

ब्रांच इंचार्ज महादेव कुड़ियाल ने बताया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान समाजसेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर लोगों से अपील की गई कि वे 14 सितंबर को आयोजित रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले ऐसे सामाजिक सेवा अभियानों का उद्देश्य मानवता की सेवा एवं समाज में जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है।

रैली में एस एन सी एफ, सेवादल एवं साथ संगत के वालंटियर उपस्थित रहे।

You Might Also Like

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Rishikesh
Aarti Verma September 13, 2026 September 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी…
Next Article जानकी सेतु के पास नदी के टापू में फंसा 19 वर्षीय युवक, सकुशल रेस्क्यू…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड November 1, 2026
चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक फंसा, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
breaking November 1, 2026
चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल
उत्तराखंड क्राइम November 1, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?