By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी…
उत्तराखंड

देहरादून : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी…

Aarti Verma
Last updated: 2026/09/13 at 3:39 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी

1776 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 550 के चालान; 1.96 लाख रुपये जुर्माना वसूला, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

देहरादून : पर्यावरण संरक्षण और देहरादून को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन का सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के सभी 100 वार्डों में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। इन अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक 1776 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान 762 प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण अथवा वितरण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इनमें 550 प्रतिष्ठानों के चालान किए गए तथा 1.96 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

प्रवर्तन अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री की जब्ती भी की जा रही है। अब तक 532 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर नष्ट किया जा चुका है। प्रशासन की कार्रवाई का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए आमजन एवं व्यापारियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।

पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी
जिला प्रशासन द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों एवं व्यापारियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण एवं बिक्री न करने तथा इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की है।

प्रशासन का कहना है कि स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त देहरादून का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है।

You Might Also Like

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma September 13, 2026 September 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article डंपर हादसे में चालक की मौत, गहरी खाई से शव बरामद…
Next Article रक्तदान को लेकर निकली जागरूकता रैली, लोगों से शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड November 1, 2026
चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक फंसा, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
breaking November 1, 2026
चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल
उत्तराखंड क्राइम November 1, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?