By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून में दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम का मौका
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून में दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम का मौका
उत्तराखंड

देहरादून में दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम का मौका

Aarti Verma
Last updated: 2026/10/23 at 12:31 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

 

दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

एक दिवसीय रोजगार मेले में 40 से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 16 का वर्क फ्रॉम होम के लिए चयन

देहरादून : 23 अक्टूबर 2026,
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में देहरादून में एक दिवसीय दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सेवा योजन कार्यालय परिसर में दिव्यांगजनों के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा केंद्र, देहरादून ने अमेरिका इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से इस मेले का आयोजन किया। मेले में प्रदेशभर से आए 40 से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए साक्षात्कार दिए। इसमें 23 अभ्यर्थियों को कंपनियों ने शॉर्टलिस्ट किया, जबकि 16 अभ्यर्थियों का वर्क फ्रॉम होम रोजगार के लिए चयन किया गया।

दिव्यांगजनों के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा केंद्र, देहरादून के उपनिदेशक डॉ. जैनेद्र कुमार ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेकर उनकी दक्षता का आकलन किया और उपयुक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने बताया कि वर्क फ्रॉम होम के लिए चयनित अभ्यर्थियों को घर से ही कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

रोजगार मेले में चलने-फिरने संबंधी दिव्यांगता, श्रवण बाधित, कम दृष्टि तथा बौद्धिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों को विशेष प्राथमिकता दी गई। मेले में एडुस्किल सॉल्यूशन, निवा बूपा इंश्योरेंस लिमिटेड सहित बीपीओ क्षेत्र की कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता एवं कार्यकुशलता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की।

इस अवसर पर दिव्यांगजनों के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा केंद्र, देहरादून के पुनर्वास अधिकारी संतोष कुमार सिंह, अमेरिका इंडिया फाउंडेशन के सोहनलाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

केदारनाथ-यमुनोत्री में बीमार श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी SDRF, दुर्गम रास्तों से सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

बिग न्यूज़ : 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त…

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण

TAGGED: Dehradun news uttarakhand news
Aarti Verma October 23, 2026 October 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का अभियान…
Next Article एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड October 24, 2026
केदारनाथ-यमुनोत्री में बीमार श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी SDRF, दुर्गम रास्तों से सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
उत्तराखंड October 24, 2026
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
उत्तराखंड October 24, 2026
बिग न्यूज़ : 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त…
उत्तराखंड October 24, 2026
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण
उत्तराखंड October 23, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?