By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: दिसंबर के पहले सप्ताह में महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार योजना की पहली किस्त: रेखा आर्या
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > दिसंबर के पहले सप्ताह में महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार योजना की पहली किस्त: रेखा आर्या
उत्तराखंड

दिसंबर के पहले सप्ताह में महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार योजना की पहली किस्त: रेखा आर्या

Aarti Verma
Last updated: 2026/11/13 at 11:05 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

नंदा गौरा योजना से वंचित पात्र बालिकाओं को मिलेगा एक और मौका, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन: रेखा आर्या

 

देहरादून : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचाने और क्रियान्वयन में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी न करने के निर्देश दिए।

बैठक में नंदा गौरा योजना की समीक्षा करते हुए मंत्री ने योजना से वंचित रह गई पात्र बालिकाओं के लिए जल्द विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश की पात्र बालिकाओं से अपील की कि वे 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन करें, ताकि कोई भी पात्र बेटी योजना के लाभ से वंचित न रहे।

वहीं, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लाभार्थियों तथा लंबित आवेदनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2026-27 के सभी पात्र आवेदनों को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा और दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक लाभार्थियों को योजना की पहली किस्त जारी कर दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश में जल्द ही मुख्यमंत्री बाल समृद्धि योजना शुरू की जाएगी। योजना का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और फिलहाल वित्त विभाग के स्तर पर लंबित है। जल्द ही इसे कैबिनेट में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से बच्चों के कल्याण और उनके बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे।

बैठक में सचिव चंद्रेश कुमार यादव, अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह, निदेशक बंशी लाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, सीपीओ अंजना गुप्ता, राज्य परियोजना अधिकारी मोहित चौधरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी…

राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी : मुख्यमंत्री

महिलाओं के अभिनय से जीवंत होगी रामकथा, आदि शक्ति महिला रामलीला का आगाज

आईटी पार्क जलभराव पर DM का एक्शन, स्थायी समाधान के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

अल्मोड़ा में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, तीन लोगों की गई जान…

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha aarrya
Aarti Verma November 13, 2026 November 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article महिलाओं के अभिनय से जीवंत होगी रामकथा, आदि शक्ति महिला रामलीला का आगाज
Next Article राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी : मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी…
उत्तराखंड क्राइम November 13, 2026
राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 13, 2026
महिलाओं के अभिनय से जीवंत होगी रामकथा, आदि शक्ति महिला रामलीला का आगाज
उत्तराखंड November 12, 2026
आईटी पार्क जलभराव पर DM का एक्शन, स्थायी समाधान के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
उत्तराखंड November 12, 2026
अल्मोड़ा में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, तीन लोगों की गई जान…
उत्तराखंड November 12, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?