By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Big news : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में ड्रग माफियाओं के विरुद्ध की गई बड़ी कार्रवाई…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > Big news : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में ड्रग माफियाओं के विरुद्ध की गई बड़ी कार्रवाई…
उत्तराखंडक्राइम

Big news : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में ड्रग माफियाओं के विरुद्ध की गई बड़ी कार्रवाई…

Aarti Verma
Last updated: 2025/03/10 at 7:03 AM
Aarti Verma
Share
6 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के संकल्प को पूर्ण मनोयोग के साथ अंतिम पग तक पहुंचाने के लिए प्रतिक्षण प्रतिबद्ध उधम सिंह पुलिस।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में ड्रग माफियाओं के विरुद्ध की गई बड़ी कार्रवाई।

नशे से प्रभावित पीड़ितों के मर्म को चुनौती के रूप में स्वीकार किया गया।

नशे से जुड़े माफियाओ को मणिकांत मिश्रा एसएसपी उधम सिंह नगर की खुली चेतावनी “घर में से घुस के लाएंगे”।

कर्तव्य पथ पर अडिग एसएसपी ने स्वयं नेतृत्व करते हुए ड्रग्स के गढ़ पर बोला दावा।

ड्रग्स माफिया और नशे से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए छावनी में तब्दील हुआ बरेली का फतेहगंज

ड्रग्स का जहर बेचने वाले समाज के ही नहीं अपितु राष्ट्र के भी दुश्मन है- एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा।

देहरादून : मुख्यमंत्री उत्तराखंड के देवभूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त किए जाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के द्वारा दिए गए निर्देशों को लक्ष्य तक पहुंचाने के क्रम में प्रतिक्षण संकल्पवद्ध एसएसपी मणिकांत मिश्रा एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा आज योजनावद्ध तरीके से जनपद बरेली के अगरास एवं फतेहगंज पश्चिमी तथा आसपास के अन्य स्थानों दबिश दी गई। जिसमें खास बात यह रही कि पूरी सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा स्वयं किया गया । ड्रग्स की राजधानी माने जाने वाला फतेहगंज पश्चिमी पश्चिम उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और पहाड़ी राज्यों के लिए बहुत बड़ा सिर दर्द और चुनौती बना हुआ है यहां पर पनप रहे ड्रग्स माफिया के काले कारोबार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और आसपास के राज्यों बहुत ज्यादा क्षति पहुंच रही है। जहां एक और ड्रग्स के अवैध कारोबार से अनेकों युवा नशे की जद में आ गए हैं वहीं पर ड्रग्स माफिया जरायम की दुनिया में नित्य प्रति ताकतवर बनते जा रहे हैं।

विदित है कि विगत कुछ ही माह में जनपद उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा ड्रग्स से जुड़े माफियाओ को गिरफ्तारी के दौरान एनकाउंटर में गोली लगने के पश्चात स्मैक के साथ गिरफ्तार भी किया गया है। साथ ही साथ पेडलर्स या छोटे-मोटे कंज्यूमर्स को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है । यदि आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए तो विगत कुछ ही माह में ड्रग्स के अवैध धंधे पर एक तल्ख और तीखा प्रहार किया है। एसएसपी द्वारा नशे की जद में आए पीड़ित परिवारों के मर्म को हृदय की गहराई से समझ कर चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए जब ड्रग्स के अवैध धंधे के दुष्प्रभाव पर गहनता से विचार किया गया तो एक बात स्पष्ट रूप से उभर कर सामने आई कि जनपद बरेली उत्तर प्रदेश के फतेहगंज पश्चिमी और अगरास क्षेत्र में अधिकांश ऐसे आपराधिक तत्व ड्रग्स के सप्लायर हैं । जिनके विरुद्ध समय रहते कड़ी कार्रवाई किया जाना अति आवश्यक है।इस पर गोपनीय तरीके से कई ऐसे कुख्यात पेडलर्स और माफिया को ट्रेस करवाया गया और उन पर कड़ी कार्रवाई करने हेतु रात्रि में जनपद की पुलिस को एकाएक एकत्र किया गया 300 की संख्या बल में एकत्र पुलिस बल, जिनका नेतृत्व स्वयं एसएसपी द्वारा किया गया।

एसपी क्राइम नीहारिका तोमर, एसपी सिटी रुद्रपुर, एसपी काशीपुर के अतिरिक्त अनेक राजपत्रित अधिकारी और 300 की संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी को साथ लेकर चिन्हित स्थानों पर रात्रि के समय में एकाएक चिन्हित स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई । जैसे ही जनपद उधम सिंह नगर का पुलिस बल अचानक रात के समय फतेहगंज पश्चिमी और अगरास क्षेत्र में पहुंचा तो क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस टीमों द्वारा पूछताछ हेतु 25 लोगों हिरासत में लिया गया है। जिनकी विधिक कार्रवाई पृथक से अमल में लाई जा रही है । पूछताछ में अन्य नशा तस्करों के बारे में भी जानकारी मिली हैं जिन पर शीघ्र अति शीघ्र ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाए।

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250310-WA0008.mp4

एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा आमजन मानस को भी संदेश दिया है कि ड्रग्स के अवैध धंधे से संबंधित किसी भी व्यक्ति के पास कोई भी सूचना हो तो आप पुलिस को इस संबंध में सूचित कर सकते हैं । उक्त संबंध में आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी और आपकी सूचना को गोपनीयता के साथ भी रखा जाएगा और साथ ही साथ यह भी बताया कि ड्रग्स के अवैध धंधे में लिप्त सभी अपराधियों को उनकी ठीक जगह पर पहुंचा दिया जाएगा। समाज में ड्रग्स का जहर घोलने वाला प्रत्येक व्यक्ति समाज का ही नहीं अपितु राष्ट्र का भी दुश्मन है । युवाओं को नशे की जद में जाने से अगर अभी ना रोका गया भविष्य में इसके बहुत ही नकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

You Might Also Like

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…

लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma March 10, 2025 March 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के रक्तदान शिविर में 153 यूनिट रक्त एकत्रित
Next Article होली मिलन समारोह के माध्यम से आमजन को किया योग के प्रति जागरूक…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…
उत्तराखंड October 26, 2026
लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड October 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
उत्तराखंड October 25, 2026
चकराता में प्रीतम सिंह के किले पर भाजपा की नजर, बॉबी पंवार की एंट्री से 2027 का मुकाबला दिलचस्प
breaking October 25, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?