By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बड़ी खबर : हमारे खिलाड़ियों ने बनाया राष्ट्रीय खेलों को भव्य, समापन कार्यक्रम भी होगा शानदार : रेखा आर्या
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > बड़ी खबर : हमारे खिलाड़ियों ने बनाया राष्ट्रीय खेलों को भव्य, समापन कार्यक्रम भी होगा शानदार : रेखा आर्या
उत्तराखंड

बड़ी खबर : हमारे खिलाड़ियों ने बनाया राष्ट्रीय खेलों को भव्य, समापन कार्यक्रम भी होगा शानदार : रेखा आर्या

Aarti Verma
Last updated: 2025/02/12 at 9:41 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

हमारे खिलाड़ियों ने बनाया राष्ट्रीय खेलों को भव्य, समापन कार्यक्रम भी होगा शानदार : रेखा आर्या

खेल मंत्री ने समापन समारोह कार्यक्रम की समीक्षा की

प्रदेश के सभी मेडल विनर को समारोह में आमंत्रित करने के निर्देश

हल्द्वानी : 12 फरवरी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया है। बुधवार को उन्होंने काठगोदाम सर्किट हाउस में उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर समापन समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया। खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी मेडल विनर को समापन समारोह में शामिल किया जाए।

बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय खेलों को उच्च स्तरीय सुविधाओं वाला आयोजन बनाने के हर संभव प्रयास किया और इसमें सफलता भी मिली है लेकिन सही अर्थों में हमारे एथलीट्स के प्रदर्शन ने इस आयोजन को भव्य बना दिया है। खेल मंत्री ने कहा कि खेल स्पर्धाएं खत्म होने में थोड़ा ही समय बचा है और हमारे प्रदेश की टीम का पदक तालिका में ऐतिहासिक रूप से छठे या सातवें नंबर पर रहना हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी योगेंद्र सिंह, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, जिलाधिकारी नैनीताल वंदना चौहान, एसएसपी नैनीताल पीएस मीणा वह अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नेशनल गेम्स के अब तक के सफर की दिखेगी झलक

समापन समारोह में एक विशेष प्रस्तुति दी जाएगी जिसमें खेल शुरू होने से लेकर अब तक की पूरी झलक दिखेगी। इसमें प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियां भी शामिल की जाएगी। इसके अलावा इन राष्ट्रीय खेलों में जिन खिलाड़ियों ने अपने इवेंट्स में नेशनल रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं उन सभी को सम्मानित किया जाएगा।

सटीक टाइमिंग के साथ होगा फुल ड्रेस रिहर्सल

समापन समारोह जिस समय शुरू होगा उससे एक दिन पहले ठीक उसी समय से प्रोग्राम का फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा। बैठक में अधिकारियों ने खेल मंत्री को बताया कि अगर फुल ड्रेस रिहर्सल में कोई छोटी-मोटी कमी सामने आती है तो उसे तुरंत सुधार लिया जाएगा

योगासन के एशियन गेम्स में शामिल होने का जश्न

खेल मंत्री रेखा आर्या ने विशेष रूप से निर्देशित करके समापन समारोह के दौरान कुछ मिनट के लिए योगासन के प्रदर्शन को भी शामिल करने के लिए कहा है। खेल मंत्री का कहना था कि हमारा परंपरागत खेल योगासन अब एशियन गेम्स में भी एक इवेंट के तौर पर शामिल होने जा रहा है। यह न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव की बात है।इसलिए राष्ट्रीय खेल के समापन अवसर पर योगासन का विशेष प्रदर्शन किया जाना चाहिए।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha aarrya
Aarti Verma February 12, 2025 February 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article टिहरी गढ़वाल: 215 ग्राम अवैध स्मैक सहित अभियुक्त गिरफ्तार, 63 लाख रुपये की बरामदगी…
Next Article बड़ी खबर : धामी कैबिनेट ने 32 प्रस्तावों पर लगाई मुहर…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?