By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बड़ी खबर : नशे पर उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > बड़ी खबर : नशे पर उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नशे पर उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Aarti Verma
Last updated: 2024/08/14 at 3:34 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

नशे पर उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1 किलो 30 ग्राम चरस के साथ 3 युवक गिरफ्तार

SP उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को दिया गया 2500 रु0 का पुरस्कार।

 

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने हेतु उत्तरकाशी के पुलिस कप्तान, अर्पण यदुवंशी लगातार सक्रिय हैं, उनके द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी/कोतवाली/ थाना प्रभारी एवं एस0ओ0जी0 की टीम को सक्रिय रहकर नशे के अवैध कारोबार पर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश जारी किये हुये हैं। उत्तरकाशी में नशे के विरुद्ध पुलिस की जंग मुहिम “उदयन” के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों की धर-पकड कर लगातार सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण मे कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है।

 

प्रभारी निरीक्षक मनेरी मनोज असवाल एवं प्रभारी SOG  प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में मनेरी पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये गत 13.08.2024 की रात्रि में मनेरी मल्ला से आगे UPCL पावर हाउस के नीचे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास खण्डर से 3 युवको जितेन्द्र, मनवीर व देवेन्द्र को क्रमशः 446 ग्राम, 434 ग्राम व 150 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। युवकों के कब्जे से कुल 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुयी है।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त तस्करों के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर NDPS Act 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकत किया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आज अभियुक्तों को न्यायालय से समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक, अर्पण यदुवंशी द्वारा बताया गया कि उत्तरकाशी के सदूरवर्ती क्षेत्रों में अवैध नशे, अफीम, चरस आदि की लगातार तस्करी की जानकारी पर हमने ऐसे संदिग्ध क्षेत्रों मे पुलिस को एक्टिव किया हुआ है। कल रात्रि में मनेरी क्षेत्र में पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा चरस की बरामदगी की गयी है। तस्करी मे लिप्त 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है, उक्त तीनों युवक स्थानीय हैं। यह चरस को खुद तैयार करके उसे अच्छे मुनाफे में बेचने की फिराक में थे। चरस की रिकवरी करने वाली टीम की सरहाना करते हुये उनके द्वारा टीम को 2500 रु0/ के पारितोषिक से सम्मानित किया गया।

वर्ष 2024 में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 12 मामलों में 15 नशा तस्करों गिरफ्तार कर 9.8 किग्रा चरस, 22.65 ग्राम स्मैक तथा 1.5 किग्रा अफीम की बरामदगी की गयी है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- मनवीर सिंह राणा पुत्र मदन सिंह राणा निवासी पिलंग, भटवाडी उत्तरकाशी, उम्र 27 वर्ष

2- देवेन्द्र सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 32 वर्ष

3- जितेन्द्र सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 28 वर्ष।

 

बरामद माल-1 किलो 30 ग्राम चरस (कीमत करीब 2 लाख रु0/)।

 

पुलिस टीम–

1. उ0नि0 उमेश नेगी

2. अ0उ0नि0 सुरेन्द्र

3. हे0का0 सुरेन्द्र रावत

4. हे0का0 सतीश भट्ट

5. का0 दिनेश तोमर

6. का0 काशीष भट्ट- एस0ओ0जी0।

 

You Might Also Like

बिग न्यूज़ : दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, बासी खाद्य सामग्री मिलने पर बंद कराया…

बिग न्यूज़ : प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार…

देहरादून में सेवा संकल्प शिविर, 30 पेंशन प्रकरण स्वीकृत और 6 परिवारों को विवाह सहायता वितरित

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, विधायक से सांसद तक का रहा लंबा राजनीतिक सफर

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Utterkashi
Aarti Verma August 14, 2024 August 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी खबर : उत्तराखंड के 27 अस्पताल आयुष्मान से हुए बाहर…
Next Article उत्तराखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित NQAS सर्टिफिकेशन से किया गया सम्मानित…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बिग न्यूज़ : दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, बासी खाद्य सामग्री मिलने पर बंद कराया…
उत्तराखंड October 13, 2026
बिग न्यूज़ : प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार…
उत्तराखंड October 13, 2026
देहरादून में सेवा संकल्प शिविर, 30 पेंशन प्रकरण स्वीकृत और 6 परिवारों को विवाह सहायता वितरित
उत्तराखंड October 13, 2026
डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, विधायक से सांसद तक का रहा लंबा राजनीतिक सफर
उत्तराखंड October 13, 2026
बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?